सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है खटिया डांस, Viral Video देख आप भी पकड़ लेगें अपना माथा
क्या आपने खटिया डांस देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि खटिया डांस का एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यकीनन अपना माथा पकड़ लेंगे.
Khatiya Dance Viral Video: शादी-ब्याह या किसी खास इवेंट पर डांस (Dance) न हो ऐसा कैसे हो सकता है. जी हां, ऐसे खास मौकों पर डीजे या म्यूजिक बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. कई लोग गानों की बीट पर डांस करते हैं तो कई लोग अपना अलग ही डांस मूव इजात करके सुर्खियां बटोरते हैं. आपने अब तक सोशल मीडिया पर मुर्गा डांस, नागिन डांस और गुटखा डांस तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने खटिया डांस (Khatiya Dance) देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि खटिया डांस का एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यकीनन अपना माथा पकड़ लेंगे.
इस वीडियो को classypeepsofpakistan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के ऊपर लिखा है- बॉयज मेरी शादी पर ऐसे ही डांस करना कि सारे मेहमान इंप्रेस हो जाएं... इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मेहमान ऐसा डांस देखकर इंप्रेस हो जाएंगे, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बस यही देखने के लिए बाकी रह गया था, वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- इस दुनिया में पागलों की कमी नहीं है. यह भी पढ़ें: Dance Video: जर्मन महिला ने साड़ी पहन फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़कों का ग्रुप दिखाई दे रहा है. सभी ने सफेद रंग के पजामे के ऊपर लाल रंग का कुर्ता और ऑरेंज कलर की जैकेट पहनी हुई है. तीन लड़के खड़े होकर डांस कर रहे हैं, जबकि एक शख्स खटिया के ऊपर बैठकर डांस कर रहा है. वो म्यूजिक की ताल पर खटिया को उचका कर अपने मूव्स दिखा रहा है. इस नजारे को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

