वायरल

परीक्षा में 96 साल की बुजुर्ग महिला ने किया टॉप, 100 में से मिला 98 नंबर

केरल में एक 96 साल की बुजुर्ग महिला ने साक्षरता परीक्षा (लिटरेसी परीक्षा) में 100 में से 98 नंबर लाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है.

परीक्षा में 96 साल की बुजुर्ग महिला ने किया टॉप, 100 में से मिला 98 नंबर
96 साल की बुजुर्ग महिला ने किया टॉप (Photo Credit: Facebook & ANI)

केरल में एक 96 साल की बुजुर्ग महिला ने साक्षरता परीक्षा (लिटरेसी परीक्षा) में 100 में से 98 नंबर लाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है. बुजुर्ग महिला का नाम कार्तियानी बताया जा रहा है. बुजुर्ग अम्मा ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल करके यह साबित कर दिया है कि किसी भी चीज को करने, सीखने और समझने के लिए जुनून की जरूरत होती है. जो उनके अन्दर है.

हम आपको बता दें कि साक्षरता परीक्षा (लिटरेसी परीक्षा) का आयोजन 5 अगस्त को हुआ था. जिसमें करीब 42933 लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमें बुजुर्ग महिला को सबसे उम्रदराज बताया जा रहा है. कार्तियानी अम्मा ने कहा की साक्षरता परीक्षा में 100 में से 98 अंक आने पर वह काफी खुश हैं. उनका अगला लक्ष्य 100 साल की उम्र तक कक्षा 10 पास करने का है. यह भी पढ़ें- शर्मनाक!!! 20 साल के लड़के ने 100 साल की बुजुर्ग महिला का किया रेप

कार्तियानी अम्मा 'चेप्पाड राजकीय एलपी स्कूल' में परीक्षा में परीक्षा दे रही थीं. इस परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे गए थे, जिसमें लिखने, पढ़ने और गणित की समझ की जांच की गई थी. उन्होंने लिखित परीक्षा में 40 में से 38 नंबर हासिल किए हैं, वहीं पढ़ने और गणित में पूरे नंबर हासिल किए. बता दें रिजल्ट बुधवार को जारी हुआ था. वहीं इस परीक्षा में कई जेलों के कैदियों ने भी हिस्सा लिया था.

बता दें कि केरल सरकार ने 'अक्षरालक्षम साक्षरता मिशन' नाम का अभियान चलाया था, जिसका उद्देश्य केरल में 100 फीसदी साक्षरता करना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).