वायरल

कानपुर: हैवान पति और ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए अबला नारी पर किए अक्षम्य अत्याचार, धारदार हथियार से काटी महिला की जीभ

कानपुर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए सारी मानवता की हदें पार करते हुए अबला नारी के उपर जघन्य अपराध किये जो किसी भी तुल्य अक्षम्य है.

कानपुर: हैवान पति और ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए अबला नारी पर किए अक्षम्य अत्याचार, धारदार हथियार से काटी महिला की जीभ
कानपुर में दहेज के लिए महिला की काटी जीभ (Photo Credit: You Tube)

कानपुर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए सारी मानवता की हदें पार करते हुए अबला नारी के उपर जघन्य अपराध किये जो किसी भी तुल्य अक्षम्य है. जी हां कानपुर के बर्रा की रहने वाली वन्दना की शादी बर्रा कर्रही में रहने वाले दरोगा इन्द्र कुमार के बेटे आकाश राज से हुई थी. शादी के बाद ससुराल वालों महिला से दहेज में और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करते थे. मानवता की हदें तब पार हो गई जब महिला ने पिछले महीनें एक बेटी को जन्म दिया, उसके बाद ससुराल वाले महिला पर और अधिक अत्याचार करने लगे. महिला को आये दिन पीटना इन लोगों के लिए आम बात हो गई थी. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है 6 नवम्बर को उसका हैवान पति उससे मारपीट कर रहा था. इसी दौरान वह गुस्से में आकर अपना आपा खो बैठा और एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी का जीभ काट दिया. महिला का उपचार स्थानीय डॉक्टर से कराया जा रहा है.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे 15 नवम्बर तक घर में बंधक बना कर रखा था. किसी तरह मौका पाकर वन्दना ने अपने पिता को फोन किया. जिस पर वह उसे साथ ले आए और बर्रा थाने में शिकायत दर्ज करायी. थाने में मारपीट, दहेज उत्पीड़न और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज कराया जा चूका है.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पीड़ित महिला के ससुर इन्द्रकुमार पुलिस विभाग में दरोगा हैं जो हरदोई में तैनात हैं. जिसके चलते स्थानीय बर्रा पुलिस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है. पीड़िता ने इंसाफ के लिए एसएसपी से गुहार लगायी है. एसएसपी ने युवती की हालत को देख एसओ बर्रा को फटकार लगायी साथ तत्काल कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).