देश

UP: गर्लफ्रेंड के साथ चाऊमीन का लुत्फ उठा रहा था शख्स, अचानक आ धमकी मां; बीच सड़क पर कर दी कुटाई (Watch Video)

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क किनारे चाऊमीन खा रहा था, लेकिन यह रोमांटिक डेट उस पर भारी पड़ गई.

UP: गर्लफ्रेंड के साथ चाऊमीन का लुत्फ उठा रहा था शख्स, अचानक आ धमकी मां; बीच सड़क पर कर दी कुटाई (Watch Video)
Photo- @ShubhamYadav645/X

Kanpur Shocker: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क किनारे चाऊमीन खा रहा था, लेकिन यह रोमांटिक डेट उस पर भारी पड़ गई. दरअसल, लड़के की मां ने जब अपने लाड़ले को किसी लड़की के साथ चाऊमीन खाते देखा, तो गुस्से में आपा खो बैठीं. फिर जो हुआ, वो न सिर्फ लड़के के लिए बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड के लिए भी दर्दनाक तरीके से यादगार बन गया. पूरा मामला कानपुर के एक भीड़भाड़ वाले बाजार इलाके का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क किनारे ठेले पर बैठकर चाऊमीन खा रहा था.

''दोनों हंसी-मजाक कर रहे थे और सुकून से वक्त बिता रहे थे. तभी अचानक लड़के की मां वहां पहुंच गई. पहले तो उन्होंने दूर से ही देखा और पहचान लिया, फिर पास जाकर लड़के को रंगे हाथ पकड़ लिया.''

ये भी पढें: कानपुर में नशे में धुत दरोगा ने महिला को मारी टक्कर, बोला- “कोई बात नहीं” | Video वायरल होने पर बवाल

चाऊमीन खाते पकड़ा गया बेटा, मां ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई

लड़की को भी मां ने जड़े थप्पड़

इसके बाद मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बेटे को बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ों की बरसात कर दी. वहां खड़े लोगों को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही मां ने बहू बनने की तैयारी कर रही गर्लफ्रेंड को भी दो-तीन झापड़ रसीद कर दिए. इस दौरान लोगों को समझ नहीं आया कि चाऊमीन ज्यादा गरम थी या मां का गुस्सा. लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई, किसी ने मां को रोकने की कोशिश की तो किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का मां से माफी मांग रहा है, लेकिन मां का गुस्सा थमने का नाम ही नहीं ले रहा.

मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं

स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. न तो लड़के की ओर से और न ही लड़की की तरफ से कोई बयान आया है. घटना के बाद से दोनों का कुछ पता नहीं है, शायद उन्होंने खुद को छिपा लिया है या कहीं और चले गए हैं.

इस अजीबोगरीब घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आजकल के बच्चे सच्चाई छिपाकर क्या-क्या कर बैठते हैं. फिर जब घरवालों को पता चलता है, तो मामला चाऊमीन से सीधा 'हॉट एंड सॉर' बन जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).