वायरल

Jugaad Viral Video: प्याज काटते समय आंसू न निकले इसलिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

एक महिला का बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्याज काटते समय आंखों से आंसू न निकले, इसलिए महिला जबरदस्त जुगाड़ लगाती है. महिला के इस जुगाड़ को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह तरकीब महिला को कैसे सूझी.

Jugaad Viral Video: प्याज काटते समय आंसू न निकले इसलिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख हैरत में पड़ जाएंगे आप
प्याज काटने के लिए महिला का जबरदस्त जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Jugaad Viral Video: हमारे देश में न तो टैलेंट की कोई कमी है और न ही टैलेंटेड लोगों की, तभी तो अक्सर जबरदस्त देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. ऐसे कई लोग हैं जो अपने जबरदस्त देसी जुगाड़ से हर किसी को हैरत में डाल देते हैं. इसी कड़ी में एक महिला का बेहद मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें प्याज (Onion) काटते समय आंखों से आंसू न निकले, इसलिए महिला जबरदस्त जुगाड़ लगाती है. महिला के इस जुगाड़ को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह तरकीब महिला को कैसे सूझी. इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के बाद आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. तीन दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 13,600 लोगों ने लाइक किया है. इसके साथ ही इस वीडियो पर अधिकांश लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है. यह भी पढ़ें: Jugaad Video: बस में सीट के लिए पति पत्नी ने किया कुछ ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला प्याज काटते समय आंखों से निकलने वाले आंसू से बचने के लिए एक फेस शील्ड तैयार करती है. महिला कढ़ाई के शीशे वाले ढक्कन को शील्ड के तौर पर अपने फेस पर लगाती है और उसे अपनी हुड के कैप से अच्छी तरह से ढंक लेती है. चेहरे पर प्रोटेक्टिव शील्ड लगाने के बाद महिला बड़े ही आराम से किचन में रखे प्याज को काटने लगती है. प्याज काटने के लिए महिला के इस जबरदस्त जुगाड़ को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).