Inside Pics: सानिया मिर्जा ने अनोखे अंदाज में दोस्तों संग की पयजामा पार्टी, फोटोज Viral
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब एन्जॉय करती नजर आ रहीं हैं. सानिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब एन्जॉय करती नजर आ रहीं हैं. सानिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बहन अनम मिर्जा और दोस्तों के साथ बेबी शावर और पायजामा पार्टी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं. फोटोज में सानिया काफी क्यूट लुक में नजर आ रहीं हैं. उन्होंने इस मौके पर यूनिकॉर्न नाइट वियर ड्रेस को चुना.
पायजामा पार्टी में सानिया ने अपनी बहन अनम और अन्य दोस्तों के साथ खूब मजे उठाये लेकिन उन्होंने अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को खूब याद किया.
View this post on Instagram
सानिया ने केक काटते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी शोएब मलिक आपको बहुत याद किया लेकिन सबसे पहले ड्यूटी.'पार्टी की तस्वीरें देखकर कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि ये सानिया की 'बेबी शावर' पार्टी थी.
हालांकि सानिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ये बेबी शावर नहीं बल्कि पायजामा पार्टी है.सानिया के लिए इस खास पार्टी को उनकी बहन अनम ने ऑर्गनाइज किया. जिसमें परिवार वालों के साथ सानिया के दोस्त भी शामिल हुए.मिर्जा सिस्टर्स ने इस पार्टी के दौरान कई पोज में तस्वीरें क्लिक करवाईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

