भारत में COVID संकट के बीच बुर्ज खलीफा तिरंगे में रंगा, यूएई ने किया सपोर्ट, कहा- मुश्किल घड़ी में हम इंडिया के साथ हैं, देखें वीडियो
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रविवार को COVID-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की. इस कठिन समय में भारत को समर्थन दिखाने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा को तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ अशोक चक्र दर्शाया गया. बुर्ज खलीफा ने तिरंगे को लहराते हुए 'भारत मजबूत रहो' का संदेश दिया.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रविवार को COVID-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की. इस कठिन समय में भारत को समर्थन दिखाने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा को तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ अशोक चक्र दर्शाया गया. बुर्ज खलीफा ने तिरंगे को लहराते हुए 'भारत मजबूत रहो' का संदेश दिया. बुर्ज खलीफा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत और उसके सभी लोगों के लिए आशा, प्रार्थना, और सपोर्ट #StayStrongIndia" यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की कूटनीति का कमाल: राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- COVID संकट में भारत ने की थी मदद, अब हमारी बारी; इन देशों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
यूएई का एक अन्य प्रमुख लैंडमार्क भी भारतीय ध्वज के रंगों में जगमगाया और ऐसा ही संदेश को प्रदर्शित किया - #StayStrongbndia. भारत कोरोनोवायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है. कई राज्य कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण मेडिकल ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की सुबह 3.49 लाख से अधिक नए कोरोनोवायरस मामले और 2,676 मौतें दर्ज की गईं.
देखें वीडियो:
نرسل رسالة أملٍ وتضامن ودعم للشعب الهندي في هذه الأوقات العصيبة، متمنين أن يتخطوا هذه المحنة بقوتهم واتحادهم#برج_خليفة
Sending hope, prayers, and support to India and all its people during this challenging time. #BurjKhalifa #StayStrongIndia pic.twitter.com/y7M0Ei5QP5
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) April 25, 2021
देखें ट्वीट:
Tonight we stand in solidarity with #India 🇮🇳. Prominent landmarks in the UAE display the Indian flag as India #Delhi fights #covid19 #StayStrongIndia 🇦🇪 🇮🇳 #CovidIndia pic.twitter.com/zgQTbQRmKL
— حسن سجواني 🇦🇪 Hassan Sajwani (@HSajwanization) April 25, 2021
भारत में COVID संकट को देखते हुए सभी देश उसके सपोर्ट में खड़े हैं. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी भारत की वर्तमान स्तिथि को देखकर सब कुछ जल्दी ठीक होने की कमाना की है. देश में कोविड स्तिथि बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में बेड और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी पूर्ति अब धीरे -धीरे की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

