Dulhan Viral Video: दूल्हे की जगह सज-संवरकर घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
शादियों के सीजन में आए दिन दुल्हनों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं और इसी कड़ी में एक दुल्हन का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सज-संवरकर दुल्हन घोड़ी पर सवार नजर आ रही है. आमतौर पर जहां दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर बारात निकालते हैं तो वहीं घोड़ी पर सवार दुल्हन का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
Dulhan Viral Video: आज के इस दौर में लड़कियां (Girls) किसी भी मामले में लड़कों (Boys) से कम नहीं हैं, वो लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. फिल्मों में भी लड़कियों का दमखम देखने को मिलता है और असल जिंदगी में भी कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं. वैसे भी शादियों के सीजन में आए दिन दुल्हनों (Brides) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं और इसी कड़ी में एक दुल्हन का मजेदार वीडियो (Dulhan Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सज-संवरकर दुल्हन घोड़ी (Mare) पर सवार नजर आ रही है. आमतौर पर जहां दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर बारात (Baarat) निकालते हैं तो वहीं घोड़ी पर सवार दुल्हन का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर honey._.event_official नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुल्हन के लिबास में घोड़ी पर चढ़ी हुई नजर आ रही है. घोड़ी की पीठ पर सवार दुल्हन शुरुआत में थोड़ा घबराती जरूर है, लेकिन फिर वो सहज हो जाती है. घोड़ी के मालिक ने घोड़ी की लगाम अपने हाथ में थाम रखी है. यह भी पढ़ें: शादी में फोटो सेशन के दौरान बच्चे ने जोर से खींच लिए दुल्हन के बाल, हो गया ऐसा हाल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कुछ समय पहले रायसेन शहर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें घोड़े पर सवार होकर दुल्हन अपने दूल्हे को लेने के लिए पहुंचती है. समाज में बदलाव की तस्वीर को बयां करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने उस वीडियो को काफी पसंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

