वायरल

नई खोज: 45 मिनट की इस सर्जरी के बाद पुरुष बढ़ा सकते हैं अपने लिंग का साइज

वर्तमान में, ईरान में जन्मे अमेरिकी डॉक्टर एलिस्ट दुनिया में एकमात्र सर्जन है जो यह प्रक्रिया कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास अबतक 1300 से अधिक लोग अपने लिंग का आकर बढ़ाने के लिए इस डॉक्टर के क्लिनिक जा चुके हैं

नई खोज: 45 मिनट की इस सर्जरी के बाद पुरुष बढ़ा सकते हैं अपने लिंग का साइज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: derneuemann/Pixabay)

हमारे समाज में ऐसे कई लोग है जो लिंग के आकर को लेकर परेशान रहते हैं. वे लोग लिंग का आकर बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑप्शन खोजते रहते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए अमेरिका के एक डॉक्टर की नई खोज वरदान साबित हो सकती है. बेवर्ली हिल्स के डॉक्टर की नई खोज के अनुसार आप अपने लिंग के साइज को केवल 45 मिनट की सर्जरी के बाद बढ़ा सकते हैं. सिलिकॉन इम्प्लांट वाली इस सर्जरी के बाद पुरुष अपने लिंग की लम्बाई और चौड़ाई दोनों बढ़ा सकते हैं.

वर्तमान में, ईरान में जन्मे अमेरिकी डॉक्टर एलिस्ट दुनिया में एकमात्र सर्जन है जो यह प्रक्रिया कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास अबतक 1300 से अधिक लोग अपने लिंग का आकर बढ़ाने के लिए इस डॉक्टर के क्लिनिक जा चुके हैं. बता दें कि पेनुमा नाम की इस सर्जरी में पुरुषों की लिंग में सिलिकॉन डालकर उसका आकर बढ़ाया जाता है.

केवल 45 मिनट की इस सर्जरी में आपके लिंग का आकर बढ़ सकता है. सर्जरी के बाद केवल दो दिन ही हॉस्पिटल में रहने की जरुरत पड़ती है. वैसे तो लिंग बढ़ने के दावों को लेकर बाजार में कई क्रीम, दवा, तेल या पंप है मगर ये कारगर साबित नहीं होते. उल्टा इनसे शरीर को नुकसान होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).