वायरल

मध्यप्रदेश: बड़वानी जिले में शराबी शिक्षक ने छात्रों को पहनाई और खुद भी पहनी छात्राओं की यूनिफ़ॉर्म, देखें वायरल वीडियो

बडवानी जिले में एक शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां के स्कूल के हेडमास्टर का शर्म से पानी कर देनेवाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिक्षक नशे में धूत दिखाई दे रहा है. नशे की हालत में इस शिक्षक खुद तो छात्राओं वाली स्कूल यूनिफ़ॉर्म तो पहनी ही साथ ही छात्रों को भी पहनाया.

मध्यप्रदेश: बड़वानी जिले में शराबी शिक्षक ने छात्रों को पहनाई और खुद भी पहनी छात्राओं की यूनिफ़ॉर्म, देखें वायरल वीडियो
छातारों की यूनिफ़ॉर्म पहना हेडमास्टर, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

मध्यप्रदेश: बड़वानी जिले में एक शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल के हेडमास्टर का शर्म से पानी कर देनेवाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिक्षक नशे में धूत दिखाई दे रहा है. नशे की हालत में शिक्षक ने खुद तो छात्राओं वाली स्कूल यूनिफ़ॉर्म तो पहनी ही साथ ही छात्रों को भी पहनाया. ये मामला पाटी विकासखंड के ग्राम ठेंग्चा में स्थित माध्यमिक विद्यालय का है. आरोपी टीचर ने नशे की हालत में क्लास के छात्रों के सामने कपड़े उतारकर यूनिफ़ॉर्म पहने और छात्रों से भी पहनवाएं. ये मामला करीब एक घंटे तक चला, इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. इससे पहले भी हेडमास्टर का सार्वजनिक स्थान पर नशे में तमाशा करने का वीडियो वायरल हो चुका है. दूसरे दिन 23 जुलाई मंगलवार की सुबह कलेक्टर के निर्देश पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया.

खबरों के अनुसार तुलसीराम कोचले स्कूल के प्रभारी हैं, यूनिफ़ॉर्म छात्राओं में बांटने के लिए आई थी, जो कुछ को बांट दी गई थी और कुछ की बाकी थी. सोमवार दोपहर तुलसीराम विद्यालय पहुंचे और अपने साथ लाए थैले में से छात्राओं की यूनिफ़ॉर्म निकाली और विद्यार्थियों के सामने ही उसे पहना. इस घटना के बाद विद्यार्थियों के अभिभावक भी बहुत गुस्से में हैं.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: बिहार में कोचिंग की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, शिक्षक-शिष्या का अश्लील वीडियो हुआ वायरल

कहा जा रहा है कि पाटी ब्लॉक के श्रोत समन्वयक प्रफुल्ल पुरोहित भी वहां पहुंचे लेकिन उन्होंने इस घटन को रोकने की कोशिश नहीं की. वो वहां से ये कहकर चले गए कि इस बात की सूचना उच्च अधिकारी को देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).