Haryana: फिल्म शोले के वीरू की तरह मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कहा- मेरी शादी करवाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा (Watch Video)

हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी ईदगाह बस्ती में शनिवार 11 बजे फिल्म शोले के वीरू की तरह एक 20 वर्षीय युवक अरुण अपनी शादी (Marriage) की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की जिद्द थी कि उसकी शादी करवाई जाए नहीं तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा.

युवक को टावर से उतारा गया (Photo Credits ANI)

हरियाणा (Haryana) के करनाल जिले के तरावड़ी ईदगाह बस्ती में शनिवार 11 बजे फिल्म शोले के वीरू की तरह एक 20 वर्षीय युवक अरुण (Arun) अपनी शादी (Marriage) की मांग को लेकर मोबाइल टावर (Mobile Tower) पर चढ़ गया. युवक की जिद्द थी कि उसकी शादी करवाई जाए नहीं तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा. इस खबर के बाद पूरे बस्ती में हंगामा मच गया. देखते ही देखते टावर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई.

टावर के पास पहुंची पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से युवक को काफी समझाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वह अपनी जिद पर अडा रहा. इस बीच इसकी सूचना युवक की मां को भी लगने पर वह भागती हुई टावर के पास पहुंची. उसने बताया कि उसका बेटा शराबी है. वह पूरा दिन शराब पीता रहता है. इसलिए उसकी शादी नहीं करवा रही हूं. यह भी पढ़े: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने की सारी हदें पार, मोबाइल टावर पर चढ़ तुड़वाया रिश्ता

युवक की मां की बातों को सुनने के बाद लोगों ने उसे समझाते हुए कहा कि अगर वह शराब छोड़ देगा और पैसे इक्कठे करता है तो उसकी शादी करवा दी जाएगी. जिसके बाद वह करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरा. वह जब टावर से नीचे उतरा तो वह काफी नशे में था. वह लोगों से सिर्फ उसकी शादी करवा दी जाये, यही मांग कर रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड