Viral Video: गुरुग्राम में 'रिवाल्वर रानी' की दबंगई, ऑटो ड्राइवर ने नहीं मानी बात तो दाग दी गोली
महिला ने कट्टा लाकर ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग कर दी. बताना चाहते है कि पुलिस ने 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुरुग्राम: पार्किंग विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला ने ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग कर दी. यह पूरा मामला गुरुग्राम के भवानी एंक्लेव इलाके का है. यहां सेक्टर-9 के पास बुधवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर अपना ऑटो पार्क करके फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान एक महिला स्कूटी से वहां आई और उसने ऑटो ड्राइवर से ऑटो हटाने के लिए कहा. इसी मामले में महिला का ऑटो ड्राइवर से विवाद हो गया. जिसके बाद महिला ने कट्टा लाकर ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग कर दी. बताना चाहते है कि पुलिस ने 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 307 और 337 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत गुरुग्राम के सेक्टर-9-A पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है. वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-
स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, फिर सेक्टर-9 पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सपना के तौर पर हुई है। उस पर आरोप है कि सुनील कटारिया नाम के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर से विवाद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

