नशे में धुत युवक मगरमच्छ की पीठ पर हाथ फेर कर रहा था बात, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नशे में धुत व्यक्ति को नदी के किनारे एक बड़े से मगरमच्छ के सामने बात करते हुए देखा जा रहा है. आमतौर पर देखा जाता है कि लोग मगरमच्छ को देखते ही भाग खड़े होते हैं, लेकिन यह युवक नदी के किनारे बनें चबूतरे पर आराम से बैठकर उस मगरमच्छ से बात कर रहा है.

मगरमच्छ से बात करता युवक (Photo Credits: YouTube)

गांधीनगर, 26 जनवरी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नशे में धुत व्यक्ति को नदी के किनारे एक बड़े से मगरमच्छ (Crocodiles) के सामने बात करते हुए देखा जा रहा है. आमतौर पर देखा जाता है कि लोग मगरमच्छ को देखते ही भाग खड़े होते हैं, लेकिन यह युवक नदी के किनारे बनें चबूतरे पर आराम से बैठकर उस मगरमच्छ से बात कर रहा है. यहीं नहीं इस दौरान वह अचानक चबूतरे से निचे उतरकर मगरमच्छ के उपर अपना हाथ फेरने लगता है.

युवक के इस साहस को देख वहां उपस्थित लोग दंग रह जाते हैं और व्यक्ति को सलाह देते हैं कि वह उससे दूर ही रहे. फिर वह व्यक्ति लोगों की बात नहीं सुनता है और अपने ही धुन में मस्त वह लोगों को मगरमच्छ की पीठ पर बार-बार हाथ रखकर उसके बारे में बताता रहता है. इस दौरान देखा जाता है कि मगरमच्छ व्यक्ति के बार-बार छूने पर भी उसे कोई हानि नहीं पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें- Crocodile Viral Video: जिंदा केकड़े को खाने की कोशिश करना मगरमच्छ को पड़ा बहुत भारी, वायरल वीडियो में देखें कैसा हुआ उसका हाल

कुछ देर बाद वहां ज्यादा भीड़ एकत्रित होने और शोरगुल बढ़ने से मगरमच्छ की नींद खुल जाती है और वह युवक को बिना कोई क्षति पहुंचाए नदी में चला जाता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात (Gujarat) स्थित वडोदरा (Vadodara) शहर का है. युवक का नाम पंकज पटेल (Pankaj Patel) बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड