गुजरात: गिर के जंगल में कुत्ते का शिकार करना चाहता था शेर, फिर लड़कर ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
गुजरात के प्रसिद्ध गिर जंगल में शेर कुत्ता का शिकार करना चाहता था. जो कुत्ते ने शेर से लड़कर अपनी जान बचाई.
गांधीनगर: गुजरात के प्रसिद्ध गिर जंगल (Gir forest ) से एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है. इस जंगल में दो शेर खेल रहे थे. इसी बीच एक कुत्ता उसके पास से गुजरता हुआ दिखाई देता है. दोनों शेरो में एक शेर उसे अपना शिकार बनाना चाहता है. लेकिन कुत्ता शेर से लड़ जाता है. वह शेर से तब तक लड़ता रहता है. जब तक वह उससे अपने को छुड़ाकर वहां से भाग नहीं जाता है.
गिर जंगल में शेर और कुत्ते की लड़ाई का ये वीडियो मोबाइल से शूट किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घने जंगल के बीच दो शेर खेल रहे हैं. इसी दौरान एक कुत्ता वहां से गुजरता है, जिस पर एक शेर हमला कर देता है. शेर के हमला के बाद भी कुत्ता उससे हिम्मत नहीं हारता है. वह अपनी जान बचाने के लिए लगातार उससे लड़ता रहता है. लड़ाई के दौरान शेर अचानक जमीन पर गिर जाता है. जिसके बाद कुत्ता अपनी जान बचा कर वहां से भागने कामयाब हो जाता है. यह भी पढ़े: गुजरात के गिर में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से दम तोड़ रहे है जंगल के शेर, जानिए क्या है यह बीमारी
देखें वीडियो:
वहीं इस वीडियों को लेकर गीर जंगल के अधिकारियों का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला वीडियो हो सकता है. वहीं इस वीडयो को इंटरनेट पर वायरल होने के बाद इस वीडयो को लोग पसंद करने के साथ ही कुत्ते की तारीफ़ भी कर रहे हैं.हर कोई कुत्ते के बारे में कह रहा है कि उसने अपने साहस से अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ नहीं तो शेर उसका शिकार कर ही लेता.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

