वायरल

चिकन बिरयानी में लेगपीस न मिलने से गुस्साए बाराती, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, जमकर हुई मारपीट (Watch Viral Video)

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बारातियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. दरअसल, चिकन बिरयानी में लेगपीस न मिलने की वजह से बारातियों के बीच आक्रोश भड़क उठा और देखते ही देखते वो एक-दूसरे पर कुर्सियां, प्लेटें फेंकने लगे.

चिकन बिरयानी में लेगपीस न मिलने से गुस्साए बाराती, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, जमकर हुई मारपीट (Watch Viral Video)
बारातियों के बीच मारपीट (Photo Credits: X)

Viral Video: शादी समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए खाने का विशेष इंतजाम किया जाता है, ताकि बारातियों के लिए शादी यादगार बन जाए, लेकिन कई बार किसी न किसी वजह से बारातियों के बीच हंगामा भी मच जाता है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें बारातियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. दरअसल, चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) में लेगपीस (Legpiece) न मिलने की वजह से बारातियों के बीच आक्रोश भड़क उठा और देखते ही देखते वो एक-दूसरे पर कुर्सियां, प्लेटें फेंकने लगे. इतना ही नहीं लेगपीस को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीठ भी होने लगी, जिसका वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.

हंगामा उस वक्त शुरु हुआ जब दूल्हे के पक्ष से आए मेहमानों ने देखा कि शादी में परोसी गई चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं है. इसे लेकर जब शिकायत हुई तो देखते ही देखते इस विवाद ने लड़ाई का रूप ले लिया. वायरल हो रहे फुटेज में शादी में शामिल मेहमान एक-दूसरे पर लात घूसे बपसाते और कुर्सियां फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bareilly Viral Video: शादी में दूल्हे और मेहमानों की जमकर पिटाई, बिरयानी में चिकन लेग पीस न होने पर हुआ था झगड़ा; देखें वीडियो

चिकन बिरयानी में लेगपीस न मिलने से गुस्साए बाराती

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हिंसक झड़प होने की वजह से घटनास्थल पूरी तरह से अराजकता में तब्दील हो गया. इस नजारे को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस मामले के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वो इस घटना से अवगत हैं और औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज होने पर कार्रवाई करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).