बकरी के साथ सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, गुस्से में आकर जानवर ने किया ऐसा अटैक कि… (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बकरी के साथ सेल्फी लेते दिख रही है, लेकिन बकरी के साथ सेल्फी लेना महिला को भारी पड़ जाता है, क्योंकि गुस्से में आकर बकरी उस पर अटैक कर देता है. महिला के साथ हुई इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया.
Goat Viral Video: आजकल लोग किसी न किसी खास मौके पर सेल्फी (Selfie) लेना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं. सेल्फी के क्रेज को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आजकल सेल्फी लेना एक ट्रेंड सा बन गया है, चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई कहीं भी सेल्फी लेने में लग जाता है. यहां तक कि कई बार तो लोग सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला बकरी के साथ सेल्फी लेते दिख रही है, लेकिन बकरी (Goat) के साथ सेल्फी लेना महिला को भारी पड़ जाता है, क्योंकि गुस्से में आकर बकरी उस पर अटैक कर देती है. महिला (Woman) के साथ हुई इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया.
इस वीडियो को thewildcapture नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 529,264 व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- क्या गलत होने की संभावना है? इस वीडियो में महिला एक बकरी के साथ सेल्फी लेती है और वीडियो बनाती है, लेकिन बकरी को शायद यह पसंद नहीं आता है. यह भी पढ़ें: Eagle Killing a Goat: चट्टान से खींचकर सुनहरे चील ने बकरी को उतारा मौत के घाट, हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हो रहा है वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जंगल में सेल्फी ले रही है, जबकि बकरी कुछ दूर पर रस्सी से बंधी है. महिला बकरी के साथ तरह-तरह के एक्स्प्रेशन देकर सेल्फी ले रही है. महिला इस दौरान आगे-पीछे जा रही है, जिससे बकरी को गुस्सा आ जाता है और वह तेजी से आगे आकर महिला के सिर पर जोर से सींग मार देती है. सींग मारते ही महिला का मोबाइल गिर जाता है. बकरी को ऐसा करते देख तो ऐसा ही लगता है कि बकरी महिला की इस हरकत से गुस्सा हो जाती है और इसी के चलते महिला पर हमला कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

