वायरल

दुनिया का सबसे मनहूस गाना- जिसे सुनकर लोग खुदकुशी कर लेते थे

प्यार में मिले धोखे के बाद बनाया था ये गाना

दुनिया का सबसे मनहूस गाना- जिसे सुनकर लोग खुदकुशी कर लेते थे

संगीत का हर किसी के जीवन में एक अहम हिस्सा होता है. हर कोई अपना पसंदीदा सुनना चाहते हैं. वैसे तनाव में तो मन बहलाने के लिए गाना सुनना एक अच्छा विकल्प है. इससे तनाव कम हो जाता है. वैसे अगर गाने की बात करें तो कई गाने  रोमांटिक होते हैं तो कुछ सैड भी होते हैं. मगर एक गाना ऐसा भी है जिसे दुनिया का सबसे मनहूस गाना माना गया. कहतें है कि इस गाने को सुनने वाला आत्महत्या कर लेता था. गाने का खौफ कुछ ऐसा था की उस पर 62 साल तक पाबंदी लगी रही.

हंगरी के एक संगीतकार रेजसो सेरेज ने वर्ष 1933 में 'सैड संडे' या 'ग्लूमी संडे' नामक एक गाना बनाया था. कहा जाता है यह गाना मोहब्बत से जुड़ा हुआ था और उस गाने में इतना दर्द था की सुनने वाले को अपना दर्द याद आ जाता था. जिसके बाद कई लोग गाना सुनकर आत्महत्या करने लगे. लगातार आत्महत्याओं की घटना के बाद लोग इस गाने को मनहूस मानने लगे और फिर इसे 62 साल के लिए बैन कर दिया गया.

आत्महत्या की घटना रोकने के लिए इस गाने को दुबारा से कंपोज किया गया. लेकिन आत्महत्या का सिलसिला नहीं थमा. जिसके बाद इस गाने को साल 1941 में बैन कर दिया गया था. मगर साल 2003 में इस गाने से बैन हटा लिया गया. यह गाना आज भी यू ट्यूब पर है. कई लोग इस गाने को सुनने के बाद यह नहीं समझ पाते हैं कि आखिर ऐसा क्या था जो लोग इस गाने को सुनकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया करते थे.

प्यार में मिले धोखे के बाद बनाया था ये गाना

बता दें कि इस गाने के लेखक रेजसो सेरेस अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करते थे. लेकिन जीवन में अपनी पहचान बानाने के लिए संघर्ष कर रहे सेरेस को कामयाबी नहीं मिल रही थी. रेजसो एक अच्छे प्यानो वादक थे और उसी में अपना करियर बनाना चाहते थे. लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उनकी प्रेमिका ने उनका साथ छोड़ दिया. अपने प्यार में मिले धोखे ने सेरेस को बहुत बड़ा सदमा पहुंचाया. जिसके बाद एक दिन सेरेस ने अपनी प्रेमिका के याद में एक ग्लूमी संडे नामक गीत लिख दिया. जिसके बाद ये गाना बेहद प्रसिद्ध हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2018 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).