चोरी करने के लिए कार से आईं लड़कियां, घर के बाहर से फूलों के गमले चुराकर हुईं फरार (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सेडान कार से दो लड़कियां चोरी करने के लिए एक घर के बाहर उतरती हैं. कार से उतरने के बाद वो यहां-वहां देखती हैं, फिर मेन गेट के पास रखे दो गमले चुराकर वहां से चलती बनती है.
Viral Video: आमतौर पर जो लोग चोरी करने के इरादे से किसी के घर में दाखिल होते हैं वो गहने और जेवर जैसे कीमती चीजों पर अपना हाथ साफ करते हैं. घर से कीमती चीजों को चुराकर चोर फरार हो जाते हैं, लेकिन पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, दो लड़कियों ने एक घर के बाहर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन उन्होंने किसी कीमती सामान पर अपना हाथ साफ नहीं किया है. उनकी यह सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस पूरे मामले को जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सेडान कार से दो लड़कियां चोरी करने के लिए एक घर के बाहर उतरती हैं. कार से उतरने के बाद वो यहां-वहां देखती हैं, फिर मेन गेट के पास रखे दो गमले चुराकर वहां से चलती बनती है. चोरी की यह अजीबो-गरीब घटना सेक्टर 78 की बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: Gurugram Dangerous Stunt Video: चलती कार की छत पर पटाखे फोड़ते दिखे बदमाश, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
Women found stealing flowerpots outside a home in Mohali, Punjab.pic.twitter.com/XGuXad4g8w
— The Purusharth 🌟 (@thepurusharth) November 14, 2023
इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि गमलों की चोरी वो भी सेडान कार से. हालांकि कार से चोरी करने पहुंची लड़कियों को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें उनकी सारी करतूत कैद हो जाएगी. इसी तरह की एक घटना इसी साल जनवरी में उस वक्त हुई थी, जब दो लोगों को कथित तौर पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एम्बियंस मॉल के सामने रखे फूलों के गमले चुराने के बाद उन्हें लग्जरी कार में रखते हुए देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

