Girls On First Date: पहली डेट पर काफी कंफ्यूज होती है लड़कियां, जानें वो क्या सोचती हैं

वैसे तो पहली डेट को लेकर लड़का और लड़की दोनों ही काफी तैयारी करते हैं, बावजूद इसके उनके मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. खासकर बात करें लड़कियों की तो वो अपनी पहली डेट पर काफी कंन्फ्यूज नजर आती हैं और उनके मन में कई बातें एक साथ चलती हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Girls On First Date: लड़का और लड़की पहली बार जब किसी रोमांटिक डेट (Romantic Date) पर जाते हैं तो यह दोनों के लिए बेहद खास होता है. पहली डेट (First Date) पर जहां लड़के लड़कियों को नोटिस करते हैं तो वहीं लड़कियां भी उन्हें उतना ही नोटिस करती हैं, लेकिन सामने वाले को इसकी भनक नहीं लगने देती हैं. पहली मुलाकात के दौरान लड़के को लेकर लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जिनके बारे में वो अक्सर जानने को बेताब रहती हैं. वैसे तो पहली डेट को लेकर लड़का और लड़की दोनों ही काफी तैयारी करते हैं, बावजूद इसके उनके मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. खासकर बात करें लड़कियों की तो वो अपनी पहली डेट पर काफी कंन्फ्यूज नजर आती हैं और उनके मन में कई बातें एक साथ चलती हैं. चलिए जानते हैं आखिर लड़कियां अपनी पहली डेट (Girls on First Date) पर सबसे ज्यादा क्या सोचती हैं.

पहली डेट पर ये सोचती हैं लड़कियां

1- पहली डेट पर लड़के से अगर कोई लड़की किसी रेस्टॉरेंट में मिलती है तो इस दौरान वो वेटर को बुलाने से कतराती है, क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को लगता है अगर वेटर ने उसकी आवाज नहीं सुनी तो लड़के के सामने उसकी बेइज्जती हो जाएगी.

2- वैसे तो जब लड़कियां एक-दूसरे के साथ कहीं डिनर या लंच के लिए जाती हैं तो बेझिझक खाने का ऑर्डर करती हैं, लेकिन जब बात पहली डेट की होती है तो लड़कियां कोई भी डिश मंगाने से इसलिए कतराती हैं कि अगर उन्होंने किसी डिश का नाम गलत ले लिया तो लड़का उनके बारे में क्या सोचेगा.

3- पहली डेट के दौरान लड़कियां वॉशरूम जाने से बचती हैं. कई लड़कियां यह सोचती हैं कि अगर वो डेटिंग के बीच वॉशरूम जाएंगी और वहां पर समय लग गया तो पता नहीं लड़का उसके बारे में क्या सोचेगा. अपना इंप्रेशन लड़के के सामने खराब न हो, इसलिए लड़कियां प्रेशर आने पर भी वॉशरूम जाने से बचने की कोशिश करती हैं. यह भी पढ़ें: डेटिंग करते वक्त पार्टनर में दिखे ये 7 लक्षण तो ऐसे साथी से नाता तोड़ लेना ही समझदारी है! जानें क्या हैं वे लक्षण?

4- अगर पहली डेट के दौरान लड़का कोई डिश मंगाता है और लड़की को उसके बारे में पता नहीं होता है तो वो इसे जताती नहीं हैं, बल्कि वो इस बात का इंतजार करती हैं कि लड़का पहले उस डिश को खाना शुरू करे, उसे कैसे खाया जाता है यह जानने के लिए लड़की या तो फोन पर बिज़ी हो जाती है या फिर कोई और बहाना करने लगती है.

5- पहली डेट के दौरान लड़के को प्रभावित करने के लिए अधिकांश लड़कियां यह सोचती हैं कि वो पेमेंट करें, लेकिन कई बार जल्दबाजी में वो क्रेडिट कार्ड की जगह कुछ और उठाकर ले आती हैं. जब वो अपना पर्स खोलती हैं तब उन्हें इस बात का एहसास होता है और वो शर्म के मारे कुछ बोल नहीं पाती हैं.

गौरतलब है कि पहली डेट पर जाने को लेकर लड़कियां जितनी उत्साहित नजर आती हैं, उतनी ही वो कन्फ्यूज भी हो जाती हैं. पहली डेट के दौरान इसी तरह के कई सवाल लड़कियों के मन में अक्सर आते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट