तालाब के किनारे कछुओं को खाना खिला रही थी लड़की, तभी आ धमका कोमोडो ड्रैगन और फिर... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की तालाब के किनारे बैठकर कछुओं को खाना खिला रही थी, तभी अचानक से वहां कोमोडो ड्रैगन आ जाता है, जिसके चलते कछुओं की जान पर बन आई.
Viral Video: जंगल की तरह ही पानी के अंदर की दुनिया भी बेहद अजीब होती है, क्योंकि अधिकांश लोग पानी के भीतर रहने वाले कई जीवों को जानते तक नहीं है. ऐसे में जब कभी समंदर से किसी रहस्यमय जीव की झलक सामने आती है तो लोग उसे पहचान नहीं पाते हैं और वो चर्चा का विषय बन जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की तालाब के किनारे बैठकर कछुओं (Turtles) को खाना खिला रही थी, तभी अचानक से वहां कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) आ जाता है, जिसके चलते कछुओं की जान पर बन आई, लेकिन वो किसी तरह से बचकर भाग निकले, जबकि कछुओं को खाना खिला रही लड़की की जान ही हलख में अटक गई.
जुरासिक पार्क की याद दिलाने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Phuket Insta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- जुरासिक पार्क, जबकि दूसरे ने लिखा है- ड्रैगन ने कछुओं की पार्टी खराब कर दी. यह भी पढ़ें: Turtle Viral Video: पानी में तैरते इन कछुओं के खोल पर उगे हैं हरे-हरे शैवाल, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
कोमोडो ड्रैगन ने की कछुओं की पार्टी खराब
View this post on Instagram
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तालाब के किनारे बैठकर बड़े ही प्यार से कछुओं को ब्रेड खिला रही है. वो ब्रेड के एक-एक टुकड़े कछुओं को खिलाती है और कछुए भी बड़े ही मजे से खाने का लुत्फ उठा रहे होते हैं, तभी एक भयानक जानवर वहां पहुंच जाता है. ये जानवर कोई और नहीं बल्कि कोमोडो ड्रैगन है, जो कछुओं पर झपट्टा मारता है. इसे देखते ही पानी में अफरा-तफरी मच जाती है और उसे देखते ही लड़की भी वहां से भाग जाती है. आपको बता दें कि कोमोडो ड्रैगन अपने विषैले दंश के लिए जाना जाता है और उनका मुंह 60 नुकीले दांतों से भरा होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

