लड़की पर चढ़ा अजगर को किस करने का बुखार, बदले में सांप ने जो किया... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
एक अजगर को किस करने की कोशिश करती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. भले ही लड़की पर सांप को किस करने का भूत सवार हो जाता है, लेकिन बदले में अजगर जो करता है, उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Python Viral Video: कई लोगों की जहां सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही डर के मारे हालत खराब हो जाती है तो वहीं कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं. सांपों से डरना लाजमी भी है, क्योंकि दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों में कई जहरीली होती हैं, जिनके काटने से पल भर में किसी की भी जान जा सकती है. उधर, कुछ लोग जान को जोखिम में डालकर सांपों से पंगा लेने से भी बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में एक अजगर (Python) को किस (Kiss) करने की कोशिश करती लड़की का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. भले ही लड़की पर सांप को किस करने का भूत सवार हो जाता है, लेकिन बदले में अजगर जो करता है, उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
इस वीडियो को @cctvidiots नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सांप की पप्पी ले रही थी लड़की, देखिए क्या हुआ. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- लड़की को मिल गया यादगार चुम्मा, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- कौन कहता है कि जानवरों और जीवों में इमोशन्स नहीं होते. यह भी पढ़ें: Man Catches Huge Cobra: शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ा विशाल कोबरा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
देखें वीडियो-
Kissing a snake 🐍 pic.twitter.com/6yboCzFZ9w
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) May 31, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली टीशर्ट में दो व्यक्ति एक बड़े से अजगर को पकड़े हुए हैं, तभी एक लड़की उनके पास आती है और अजगर को चूमने की कोशिश करती है. लड़की जैसे ही अजगर को किस करती है, बदले में सांप भी फूर्ती से लड़की के होठों को लपक लेता है, जिसे देखकर दोनों शख्स घबरा जाते हैं. सांप लड़की के होंठ इतने कसकर पकड़ता है कि लड़की छटपटाने लगती है और दोनों शख्स लड़की को छुड़ाने की कोशिश करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

