जयपुर: छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था मनचला, लड़कियों ने युवक को जम कर पीटा, देखें Video
मंगलवार को हद तब हो गई जब जोधपुर (Jodhpur) के चोपासानी (Chopasani ) में पढने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी. युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड लिया. गुस्से में आई छात्रा ने अपनी सहेलियों के साथ बहादुरी दिखाते दिए युवक का जामकर पीटाई किया
जयपुर: राजस्थान के जोधपुर से स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. मनचला युवक छात्रा को स्कूल जाते समय अक्सर परेशान करता था. मंगलवार को हद तब हो गई जब जोधपुर (Jodhpur) के चोपासानी (Chopasani ) स्कूल में पढने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी. युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड लिया. गुस्से में आई छात्रा ने अपनी सहेलियों के साथ बहादुरी दिखाते हुए युवक को जामकर पिटा. मनचले इस युवक के पीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग छात्राओं के इस बहादुरी को लेकर जमकर तारीफ कर रहें हैं.
वायरल इस वीडियों में देख सकते है कि एक मनचले युवक की पीटाई कर रही रही ये छात्राएं जयपुर के चोपासानी स्कूल की छात्रा है. जिस युवक का लड़कियां पीटाई कर रही है. दरअसल वह पिछले कुछ दिन से उन लड़कियों में एक लड़की को परेशान कर रहा था. हालांकि लड़की उसको कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना. मंगलवार को स्कूल जाते समय युवक सरे आम लड़की का हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद लड़की अपनी सहेलियों के साथ मिलाकर उस युवक को जमकर पिटा. यह भी पढ़े: सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में बदमाशों का खौफ, गोरखपुर का इंटर कॉलेज बंद
देखें वीडियो
लड़कियों के इस साहस को देखकर जयपुर में दूसरे अन्य लड़कियों के अंदर साहस जगा है. स्कूल जाने वाली लड़कियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर में युवक के इस पिटाई के बाद दूसरे अन्य लोग स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने से पहले एक बार जरूर डरेंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

