Girl Slapped Boyfriend: दिल्ली मेट्रो में गिफ्ट को लेकर बहस के बाद लड़की ने बॉयफ्रेंड को मारा थप्पड़, कैमरे में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर एक लड़के और लड़की के बीच बहस हो रही है. लड़की ने लड़के को थप्पड़ मारने के साथ अपना झगड़ा ख़तम किया, यह घटना देखने के बाद अन्य यात्रियों को झटका लगा. वीडियो में लड़का और लड़की शर्ट की कीमत को लेकर बहस करते देखे जा सकते हैं...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर एक लड़के और लड़की के बीच बहस हो रही है. लड़की ने लड़के को थप्पड़ मारने के साथ अपना झगड़ा ख़तम किया, यह घटना देखने के बाद अन्य यात्रियों को झटका लगा. वीडियो में लड़का और लड़की शर्ट की कीमत को लेकर बहस करते देखे जा सकते हैं. लड़की ने दावा किया कि उसने ज़ारा से 1000 रुपये में एक टी-शर्ट खरीदी, लेकिन लड़के ने कहा कि यह टी शर्ट 150 रुपये से ज्यादा का नहीं हो सकता है. लड़की इससे नाराज हो जाती है और लड़के को गुस्से में चाटा मार देती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: इस बुजुर्ग दंपत्ति में जमकर हुआ झगड़ा, पुलिस के पास जाने पर उन्होंने ऐसे निपटाया झगड़ा, देखें मनमोहक वीडियो
लड़का चेतावनी देता है और कहता है कि यह सार्वजनिक स्थान है, लेकिन फिर भी लड़की हाथ उठाने से नहीं हिचकिचाती. कुछ देर बाद लड़के ने भी लड़की को थप्पड़ मार दिया. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये सिर्फ एक प्रैंक वीडियो है या फिर दोनों के बीच सच में लड़ाई हो रही थी. चौंकाने वाला वीडियो मंदार ने ट्विटर पर शेयर किया है.
देखें वीडियो:
गर्लफ्रेंडने बॉयफ्रेंडला काढलं बुकलून, दिल्ली मेट्रोमधील व्हिडीओ व्हायरल pic.twitter.com/bO7BXnYFZ4
— Mandar (@mandar199325) July 13, 2022
वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें कपल कहा तो किसी ने इन दोनों को भाई-बहनो. एक यूजर ने कहा कि ये बिल्कुल भाई-बहन की तरह लड़ रहे हैं. वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि यह फेक है. इस बारे में एक यूजर ने लिखा,'सोशल मीडिया पर चमक का नया खेला है.
दिल्ली मेट्रो मैनेजमेंट से अनुरोध करुंगी ऐसे लफंगे युवक युवतिया के ऊपर लीगल एक्शन लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

