वायरल

Independence Day 2024: तिरंगे के रंग में सराबोर होकर लड़की ने खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया स्वतंत्रता दिवस, देखें वायरल वीडियो

एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की तिरंगे के रंग में सराबोर होकर साइकिल चलाते हुए खूबसूरत अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही है. यह वीडियो यकीनन आपको भी काफी पंसद आएगा.

Independence Day 2024: तिरंगे के रंग में सराबोर होकर लड़की ने खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया स्वतंत्रता दिवस, देखें वायरल वीडियो
लड़की ने मनाया आजादी का जश्न (Photo Credits: X)

Independence Day 2024: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न हर किसी के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन हर कोई आजादी के जश्न में सराबोर नजर आता है. इस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे (Tiranga) की आन-बान और शान को सलामी दी जाती है. कोई तिरंगे को अपने घर, वाहन पर सजाता है तो कोई तिरंगे का टैटू बनवाकर इस दिन को सेलिब्रेट करता है. इस दिन लोग तिरंगे वाले कपड़े पहनकर राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) के प्रति सम्मान जाहिर करते हैं. इन सबके बीच एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की तिरंगे के रंग में सराबोर होकर साइकिल चलाते हुए खूबसूरत अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही है. यह वीडियो यकीनन आपको भी काफी पंसद आएगा.

इस वीडियो को (कुंग फू फांडा पैरोडी) Kungfu Pande 🇮🇳 (Parody) नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें लड़की अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं. वीडियो में लड़की शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म ‘परदेस’ के गाने पर एक्शन कर रही है. यह भी पढ़ें: Video: 'वंदे मातरम' से गूंज उठा नागपुर शहर, 20 हजार लोगों ने गाया गीत, स्कूली छात्रों समेत शहर के नागरिक रहे शामिल

लड़की ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की फ्रिल वाली लंबी सी ड्रेस में नजर आ रही है. इस ड्रेस की सबसे खास बात तो यह है कि यह तिरंगे के तीन रंगों से सजी हुई है. ड्रेस में सफेद, केसरिया और हरे रंग की फ्रिल है. लड़की फूलों से सजी साइकिल पर सवार है और साइकिल चलाने के साथ ही वो डांस भी कर रही है. बैकग्राउंड में 'ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया' गाना चल रहा है, जिस पर एक्ट करके लड़की स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).