Funny Viral Video: हाथियों के बीच रिपोर्टिंग कर रहा था टीवी रिपोर्टर, तभी नन्हे गजराज ने कर दी ऐसी हरकत
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों के बीच एक टीवी रिपोर्टर रिपोर्टिंग करता है, लेकिन तभी नन्हे गजराज अपनी अटखेलियों से रिपोर्टर को परेशान करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
Funny Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जो वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) को काफी पसंद आते हैं. एक तरफ जहां शिकार से जुड़े वीडियो दिल दहलाने वाले होते हैं तो वहीं जानवरों की अटखेलियों और शरारतों से जुड़े वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाने में काफी मददगार साबित होते हैं. खासकर, अगर नन्हे हाथियों (Baby Elephants) की बात करें वो अपनी क्यूटनेस और अपनी हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हाथियों (Elephants) के बीच एक टीवी रिपोर्टर (TV Reporter) रिपोर्टिंग (Reporting) करता है, लेकिन तभी नन्हे गजराज अपनी अटखेलियों से रिपोर्टर को परेशान करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- केन्या में हाथी के बच्चे ने एक टीवी रिपोर्टर को रोका. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हुआ हाथी, लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर बुरी तरह से गिरा (Watch Viral Video)
टीवी रिपोर्टर के साथ नन्हे गजराज ने की शरारत
Baby elephant interrupts a TV Reporter in Kenya. pic.twitter.com/XlRNhwY5iJ
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 11, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि केन्या में एक टीवी रिपोर्टर हाथियों के बीच खड़े होकर रिपोर्टिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. रिपोर्टिंग के दौरान शख्स के दोनों तरफ हाथी नजर आ रहे हैं, जो उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं, बावजूद इसके रिपोर्टर अपनी रिपोर्टिंग जारी रखता है, तभी एक नन्हा हाथी पीछे से अपनी सूंड से रिपोर्टर के चेहरे को सहलाने लगता है और उसके काम में रुकावट डालने लगता है. गजराज की इस हरकत से रिपोर्टर की भी हंसी छूट जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

