Funny Viral Video: मोबाइल कैमरा सेट करके वीडियो बनाने के लिए पीछे मुड़ा लड़का, जब वापस पलटा तो उसके साथ हो गया यह कांड
एक लड़के का मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें लड़का वीडियो बनाने के लिए पहले मोबाइल कैमरे को सेट करता है और पीछे मुड़कर डांस करने लगता है, लेकिन जैसे ही वो वापस पलटता है, उसके साथ ऐसा कांड हो जाता है कि आप भी उस नजारे को देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.
Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कई ऐसी चीजें आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं जो कि हमें हैरान करती हैं तो कभी हमें हंसाती-गुदगुदाती हैं. बात करें फनी कंटेट्स की तो सोशल मीडिया पर इनकी भरमार सी देखने को मिलती है. ऐसे कई लोग हैं जो अक्सर अपने फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और खूब सुर्खियां बटोरते हैं. इसी कड़ी में एक लड़के का मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें लड़का वीडियो बनाने के लिए पहले मोबाइल कैमरे को सेट करता है और पीछे मुड़कर डांस करने लगता है, लेकिन जैसे ही वो वापस पलटता है, उसके साथ ऐसा कांड हो जाता है कि आप भी उस नजारे को देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे, यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
वीडियो में लड़का ऐसी हरकतें करता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है, जिसे @TansuYegen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 936.2k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 17.4k लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: पानी के किनारे मोबाइल फोन रखकर रील्स बनाने लगी लड़की, जब पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
The most expensive and no longer existing social media video😊
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) August 23, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ठीक नाले के सामने अपना एक वीडियो बनाने की तैयारी करता है. इसके लिए वो अपने मोबाइल को ट्राइपॉड पर लगाकर उस नाले की दीवार के सहारे खड़ा करता है, फिर फौरन पीछे की तरफ मुड़कर गजब के डांस मूव्स करने लगता है. उसे लगता है कि कैमरे में उसका डांस रिकॉर्ड हो रहा है, लेकिन जैसे वो फिर से पलटता है तो देखता है कि उसका मोबाइल फोन ट्राइपॉड समेत नाली में गिर गया है, फिर वो नाले में अपना मोबाइल फोन ढूंढने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

