VIDEO: टेनिस मैच में बॉल बॉय से खिलाड़ी भिड़ा, जो हुआ देख दंग रह जाएंगे आप

बोस्नियाई टेनिस प्लेयर दमीर दुजुमुर और एक बॉल बॉय गेंद पकड़ने के चक्कर में मैदान पर आपस में टकरा गए. इस टक्कर के बाद बॉल बॉय तेजी से जमीन पर गिर गया

वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान ( Photo Credit: twitter )

नई दिल्ली. खिलाड़ी और खेल दोनों को लोग बेहद पसंद करते हैं. खेल के प्रति दीवानगी का आलम कुछ ऐसा देखा जाता है. लेकिन कभी-कभी खेल के दौरान कुछ ऐसा वाकया हो जाता है जिसे देखने के बाद लोगों की कुछ देर के लिए सांसे थम जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बॉल बॉय की टेनिस प्लेयर से भिड़ंत हो गई. उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो जरा आप ही देखें.

पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक बॉल बॉय की टेनिस प्लेयर से भिड़ंत हो गई. जिसमें बोस्नियाई टेनिस प्लेयर दमीर दुजुमुर और एक बॉल बॉय गेंद पकड़ने के चक्कर में मैदान पर आपस में टकरा गए. इस टक्कर के बाद बॉल बॉय तेजी से जमीन पर गिर गया. गिरने के कुछ देर तक तो बच्चा कोर्ट पर ही पड़ा रहा. वहीं दमीर ने तुरंत आगे बढ़कर बच्चे को उठाया और उसे सहलाया.

वैसे तो इस टक्कर में बॉल बॉय को चोट तेजी से लगी लेकिन दमीर इस बच्चे पर नाराज होने के बजाय उसे गले से लगा लिया. उसे सहलाते हुए उठाया. वहीं इस पूरी घटना को देख रहे फैन्स ने दमीर के इस दरियादिली की जमकर तारीफ है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\