जंगल की एक सड़क पर चल रहे थे चार शेर, अचानक हिरण ने आकर उनके सामने लगाई ऐसी छलांग कि… (Watch Viral Video)
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि जंगल के राजा शेर को भी डर लगता है. दरअसल, वायरल हो रहे एक वीडियो में करीब 4 शेरों को जंगल की सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है, तभी अचानक एक हिरण सामने से आता है और ऐसी छलांग लगाता है कि शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.
Viral Video: अपनी ताकत और शिकार करने की कला की वजह से ही शेर (Lion) पूरे जंगल पर राज करता है, जिसके चलते उसे जंगल का राजा कहा जाता है. हालांकि दूसरे जानवरों का शिकार करने वाले शेर भी कई बार अन्य जानवरों को देखकर डर जाता है. कई बार तो शेर को दूसरे जानवर पर हमला करने का खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि जंगल के राजा शेर को भी डर लगता है. दरअसल, वायरल हो रहे एक वीडियो में करीब 4 शेरों (Lions) को जंगल की सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है, तभी अचानक एक हिरण (Deer) सामने से आता है और ऐसी छलांग लगाता है कि शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.
इस मजेदार वीडियो को लाइफ एंड नेचर (Life And Nature) नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- गलत समय पर पहुंचने पर… 20 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.5K व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: हिरण का शिकार करने के लिए उसके पीछे लगा पैंथर्स का पूरा झुंड, आगे जो हुआ…(Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
When arriving at the wrong time pic.twitter.com/POnsJ2kJ1T
— Life and nature (@afaf66551) February 20, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल की एक सड़क पर चार शेर अपनी ही मस्ती में चल रहे हैं. वहां कुछ गाड़ियां भी खड़ी हैं. शेर धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ते हैं तभी सड़क के दूसरी तरफ से एक हिरण तेजी से भागता हुआ आता है और वो शेरों के आगे जबरदस्त छलांग लगाता है. अचानक से आकर छलांग लगाते हिरण को देख शेर भी बुरी तरह से डर जाते हैं. तेज रफ्तार में आते हिरण को देखकर शेर कुछ समझ नहीं पाते हैं और जंगल की ओर भागने लगते हैं, लेकिन हिरण ऊंची छलांग लगाते हुए उनके ऊपर से निकल जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

