आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में गुब्बारों की मदद से परोसा गया खाना, देखें Video
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस समारोह का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में खाना परोसने का एक ऐसा अनोखा अंदाज दिख रहा है जिसे देख आप सरप्राइज हो जाएंगे
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. अब यह अंबानी परिवार का फंक्शन था तो इसमें कुछ नया होना तो बनता ही था. इस समारोह का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है पर इस बार यह कोई डांस का वीडियो नहीं है. इस वीडियो में खाना परोसने का एक ऐसा अनोखा अंदाज दिख रहा है जिसे देख आप सरप्राइज हो जाएंगे. गुब्बारों की मदद से इस समारोह में खाना परोसा गया था.
वैसे इस वीडियो को देखकर हमें फिल्म 'जाने भी दो यारों' का एक दृश्य याद आता है जिसे नसीरुद्दीन शाह और सतीश शाह पर फिल्माया गया है.
आपको बता दें कि इससे पहले भी इस फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं. एक वीडियो में ईशा अंबानी को अपनी भाभी श्लोका मेहता के साथ फिल्म पद्मावत के गाने 'घूमर' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है तो दूसरे वीडियो में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली डांस करती हुई नजर आई.
वीडियोज और तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में मौजूद सभी मेहमानों ने खूब मौज मस्ती की होगी. 30 जून को इस फंक्शन का आयोजन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में किया गया था. अभी तक श्लोका और आकाश की शादी की तारीख सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2018 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

