Viral Video: बेंगलुरु में पहले शेफ ने झाडू से साफ किया तवा, फिर उस पर बनाया डोसा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डोसा तवा को कपड़े से साफ करने के बजाय झाडू से साफ करता है और फिर उस पर डोसा बनाने लगता है.
Viral Video: हमारे देश में खाने के शौकीनों की भरमार है जो अक्सर स्ट्रीट फूड्स (Street Foods) का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं. खाने के शौकीन लोग चाइनीज से लेकर साउथ इंडियन फूड्स तक, हर तरह का खाना खाने के लिए अपने पसंदीदा दुकान या रेस्टॉरेंट तक पहुंच जाते हैं. बीते काफी समय से सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबो-गरीब खाने के चीजों के वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिनमें से कुछ लोगों को पसंद आते हैं तो खाने की कई चीजों को देख लोगों को घिन्न आ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स डोसा तवा (Dosa Tawa) को कपड़े से साफ करने के बजाय झाडू (Broom) से साफ करता है और फिर उस पर डोसा बनाने लगता है.
फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में डोसा खाने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. शेफ डोसा बनाने से पहले तवे पर पानी छिड़कता है, फिर सूती कपड़े से साफ करने के बजाय तवे को झाडू से साफ करता है. यह भी पढ़ें: Old Monk Kulhad Tea: ओल्ड मॉन्क कुल्हड़ चाय का वीडियो वायरल, लोगों को आ रहा पसंद
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शेफ झाडू की मदद से तवे को साफ करता है और फिर उस पर डोसा बनाने लगता है. वीडियो बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, लेकिन यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि तवे को झाडू से साफ किए जाने के बावजूद भी डोसा खाने के लिए लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

