जहरीले सांप और शिकारी नेवले के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, Viral Video में देखें क्या हुआ इसका अंजाम
जब भी सांप को नेवला दिख जाता है तो वो अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेता है. सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि सांप खुद को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन नेवला उस पर भारी पड़ जाता है. आखिर में दोनों की लड़ाई बेहद रोमांचक मोड़ ले लेती है.
Viral Video: जहरीले सांप (Snake) और शिकारी नेवले (Mongoose) की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है. आलम तो यह है कि जब भी सांप और नेवले (Snake Vs Mongoose) का आमना-सामना होता है, दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि सांप कितना ही जहरीला क्यों न हो, लेकिन नेवले के सामने उसकी एक नहीं चलती है. यही वजह है कि जब भी सांप को नेवला दिख जाता है तो वो अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेता है. सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. हालांकि सांप खुद को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन नेवला उस पर भारी पड़ जाता है. आखिर में दोनों की लड़ाई बेहद रोमांचक मोड़ ले लेती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर किंग कोबरा सांप घुम रहा है, लेकिन तभी उस पर शिकारी नेवले की नजर पड़ जाती है. सांप पर नजर पड़ते ही नेवला उसका शिकार करने के लिए उसके पास पहुंचता है. हालांकि नेवले को अपने सामने देख सांप घबरा जाता है और खुद को बचाने के लिए अपना फन फैला लेता है. जब दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं, तब दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. यह भी पढ़ें: Cobra Vs Mongoose: किंग कोबरा और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई को देख उड़ जाएंगे आपके होश, VIDEO में देखें कौन पड़ा किस पर भारी?
देखें वीडियो-
النمس مع وجبة المفضله pic.twitter.com/RtesvhgLZz
— عالم الحيوانات المفترسة (@em4g1) March 27, 2021
नेवला जैसे ही कोबरा सांप पर हमला करता है, सांप अपने फन से उसके वार से बचने की कोशिश करता है. नेवला बार-बार सांप पर हमला करता है, लेकिन सांप अपनी कोशिशों से बार-बार उसके हमले से खुद को बचा लेता है. जब कोबरा को यह लगता है कि नेवला उसकी जान लेकर ही छोड़ेगा तो वह वहां से भागने लगता है, लेकिन नेवला भी उसके पीछे-पीछे भागने लगता है. कोबरा तेजी से भागता है और नेवला उसका पीछा करता है. आखिर में अपनी जान बचाने के लिए सांप एक बिल में घुस जाता है, जिसे देख नेवला भी बिल में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन वो घुस नहीं पाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

