VIDEO: महिला वेटर से रेस्टोरेंट में शख्स ने की छेड़छाड़, आगे...
वहीं इस घटना के बाद आरोपी शख्स रयान चरविंस्की को पुलिस के हवाले कर दिया है. जिसे पुलिस ने दो दिनों तक जेल में बंद रखा और फिर छोड़ दिया. वहीं इस घटना का वीडियो का फुटेज रेडिट पर शेयर किया है
नई दिल्ली. लड़कियों का सम्मान करना हर पुरुष की जिम्मेदारी होती है. लेकिन अगर पुरुष अपनी मर्यादा भूल जाए और छेड़खानी कर बैठे तो उसे सबक सिखाना भी बेहद जरूरी होता है. ऐसे में पुलिस को उसकी शिकायत तुरंत करनी चाहिए. लेकिन कुछ ऐसी लड़कियां भी होती है जो मनचलों को तुरंत जवाब देती हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लड़की के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की तो लड़की ने उसकी जमकर धुनाई कर दी.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला वेटर जो होटल में काम कर रही है. ठीक उसी दौरान उसके पीछे एक रेड टी शर्ट पहना हुआ शख्स महिला के पीछे से गुजरता है. लेकिन उसी दौरान रेड टी शर्ट पहना हुआ शख्स लड़की को पीछे से छूकर आगे निकल जाता है और अनजान बनने का नाटक करता है. लेकिन महिला भड़क जाती है और उस शख्स को पीछे से पकड़ कर पटक देती है.
My cousin takes this pervert down for grabbing her ass. He is later arrested in front of his wife and 2 kids when the cops arrived. from r/JusticeServed
वहीं इस घटना के बाद आरोपी शख्स रयान चरविंस्की को पुलिस के हवाले कर दिया है. जिसे पुलिस ने दो दिनों तक जेल में बंद रखा और फिर छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक तकरीबन 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

