वायरल

मादा डॉगी बनी नन्हे बाघों की पालनहार, अपने बच्चों की तरह करती है उनकी देखभाल, Viral Video देख हो जाएंगे इमोशनल

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा डॉग बाघ के शावकों की पालनहार बनी है, वो एक मां की तरह इन नन्हे बाघों की देखभाल करती है.

मादा डॉगी बनी नन्हे बाघों की पालनहार, अपने बच्चों की तरह करती है उनकी देखभाल, Viral Video देख हो जाएंगे इमोशनल
डॉगी बनी नन्हे बाघों की पालनहार (Photo Credits: X)

Viral Video: मानवता की मिसाल पेश करने वाले कई वीडियो कभी न कभी हमारी आंखों के सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर दिल को सुकून मिलता है. इंसानों के बीच ही नहीं, बल्कि जानवरों के बीच भी इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले उदाहरण देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मादा डॉग (Dog) बाघ (Tiger) के शावकों की पालनहार बनी है, वो एक मां की तरह इन नन्हे बाघों (Tiger Cubs) की देखभाल करती है. ममता का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इसाबेला, गोल्डन रिट्रीवर जो कैनसस के सफारी जूलॉजिकल पार्क में तीन बाघ शावकों की मां बनी. 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Man Puts Hand Inside Lion's Cage: शेर के पिंजरे में हाथ डालकर वीडियो बना रहा था शख्स, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

मादा डॉगी बनी नन्हे बाघों की पालनहार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मादा कुत्ते बाघ के बच्चों की पालनहार बनकर उनकी परवरिश कर रही हैं. दोनों डॉगी शावकों को अपना दूध पिला रही है और उनके साथ खेल भी रही है. मां की तरह नन्हे बाघों की परवरिश करने वाली माता डॉग को देख लोग अपना दिल हार रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).