वायरल

बीमार मालकिन को अस्पताल लेकर गया कुत्ता, वीडियो देख हो जाएंगी आपकी आंखे नम

मामला चीन के हीलोंगजियांग के डाकिंग का है. जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रेचर पर एक लड़की लेटी हुई है और उसके बगल में भूरे रंग का एक कुत्ता खड़ा है

बीमार मालकिन को अस्पताल लेकर गया कुत्ता, वीडियो देख हो जाएंगी आपकी आंखे नम
कुत्ता एक पालतू और वफादार जानवर है ( Photo Credit: Facebook )

नई दिल्ली. दुनिया मानती है कि पालतू कुत्ते अपने मालिक के वफादार होते हैं. उनकी ईमानदारी पर तो हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं. रियल लाइफ में कुत्तों ने अपने मालिक के लिए जान तक गवां दी है. माना जाता है कि मालिक या उसके परिवार पर अगर कोई मुसीबत आने का अंदेशा होता है तो कुत्ते उनकी हिफाजत लिए वे मौत से लड़ जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपकी आंखे भी भर जाएंगी.

मामला चीन के हीलोंगजियांग के डाकिंग का है. जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रेचर पर एक लड़की लेटी हुई है और उसके बगल में भूरे रंग का एक कुत्ता खड़ा है. और उसके पीछे पीछे भाग भी रहा है. दरअसल यह कुत्ता अपनी मालिकन के साथ निकला था लेकिन अचानक वो बेहोश हो गई.

जब लड़की बेहोश हुई तो उनका पालतू कुत्ता उनके साथ ही था. कुत्ता अपनी मालकिन के आसपास घूम रहा था वहीं एम्बुलेंस के साथ पहुंचे चिकित्सा कर्मियों को पहले तो कुत्ते पर शक हुआ लेकिन जब उन्होंने देखा कि उसका वर्ताव अपने मालिक के लिए है तो उसे भी साथ ले लिया. जब लड़की को हो होश आया तो कुत्ता उससे लिपट गया. वहीं यह सब देख रहे लोगों की आंख नम हो गई. बता दें इस वीडियो को वीडियो People's Daily, China ने शेयर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).