Fact Check: गोवा में हवा में उड़ती महिला? वायरल वीडियो का 'भूतिया' सच आया सामने, जानें क्या है इस रहस्यमयी क्लिप की असलियत

गोवा के अंजुना में कैमरे में कैद हुई एक 'तैरती हुई महिला' का वीडियो सोशल मीडिया पर दहशत फैला रहा है. हालांकि, जांच में पता चला है कि यह कोई चमत्कार या भूतिया घटना नहीं, बल्कि एआई (AI) तकनीक का कमाल है.

फैक्ट चेक से पता चला कि वायरल वीडियो AI से बना क्लिप है. (Photo Credits: Instagram/aikalaakari)

मुंबई/गोवा: क्या सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा 'गोवा में हवा में फ्लोट करती महिला' (Floating Woman Caught on Camera in Goa) का वीडियो (Viral Video) सच है? पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि गोवा के अंजुना इलाके (Anjuna Area) में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में एक रहस्यमयी महिला को जमीन से करीब तीन फीट ऊपर हवा में तैरते हुए देखा गया. सफेद साड़ी में लिपटी इस महिला का वीडियो अब तक 60,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स के बीच डर और उत्सुकता का विषय बना हुआ है. यह भी पढ़ें: 24-Carat Gold Biscuit: सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए '24 कैरेट सोने के बिस्कुट'? वायरल वीडियो का चौंकाने वाला सच आया सामने

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन के अनुसार, यह घटना अंजुना की है जहाँ एक महिला अचानक दिखाई देती है। वीडियो में दावा किया गया कि महिला के घुटनों के नीचे पैर नहीं दिख रहे हैं और वह धुएं की तरह हवा में तैर रही है। पोस्ट में यहाँ तक कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज देखने वाले सुरक्षा गार्ड ने अगले ही दिन नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसे महसूस हुआ कि मॉनिटर बंद होने के बाद भी वह महिला उसे देख रही थी।

AI से बना वीडियो वायरल, गोवा में तैरती हुई महिला कैमरे में कैद

फैक्ट चेक से पता चला कि वायरल वीडियो AI से बना क्लिप है. (Photo Credits: Instagram/aikalaakari)

फैक्ट चेक: क्या है वीडियो की सच्चाई?

जब इस वायरल क्लिप की पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली. यह वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और VFX तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है.

क्यों बनाया गया यह वीडियो?

राहुल नंदा के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो अब तक 3 अरब से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं. वह मनोरंजन और कला के प्रदर्शन के लिए इस तरह के डिजिटल कंटेंट बनाते हैं. हालांकि, कई बार लोग इन वीडियो को असली मानकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना शुरू कर देते हैं.

निष्कर्ष: गोवा में हवा में तैरती महिला का वीडियो पूरी तरह से फेक (फर्जी) है. यह केवल एआई तकनीक का एक उदाहरण है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.

Share Now

\