वायरल

Fact Check: 1 सितंबर से सबका बिजली बिल माफ करने के लिए केंद्र ला रही स्पेशल स्कीम? PIB ने बताया सच

पूरा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया खासकर फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर कोविड-19 (COVID-19) और लॉकडाउन (Lockdown) से जुड़ी कई फर्जी खबरे और जानकारियां वायरल हो रही है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है.

Fact Check: 1 सितंबर से सबका बिजली बिल माफ करने के लिए केंद्र ला रही स्पेशल स्कीम? PIB ने बताया सच
फर्जी पोस्ट (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया खासकर फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर कोविड-19 (COVID-19) और लॉकडाउन (Lockdown) से जुड़ी कई फर्जी खबरे और जानकारियां वायरल हो रही है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है. एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार पूरे देश के लिए बिजली बिल माफी योजना-2020 शुरू करने वाली है. इसके तहत सबका बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा.

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ‘पीआईबीफैक्टचेक' (PIB Fact Check) यूनिट ने इस दावे को गलत बताया है. ऐसी किसी भी खबर का खंडन करते हुए पीआईबी ने कहा कि इस तरह की कोई योजना सरकार ने नहीं बनायी है. साथ ही लोगों को इस नकली योजना से सावधान रहने की भी हिदायत दी जाती है. Fact Check: सभी टैक्सपेयर्स को जमा करानी पड़ेगी अपनी 18% आय, केंद्र ला रही अधिनियम?

पीआईबीफैक्टचेक ने एक ट्वीट कर कहा “एक यूट्यूब (Youtube) वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि बिजली बिल माफी योजना-2020 के तहत 1 सितंबर से पूरे देश मे सबका बिजली बिल माफ होगा.” पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने कहा कि यह दावा फर्जी है. सरकार द्वारा ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है.

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित हर फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैल रही है. ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी खबरों को शेयर करने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).