Fact Check: क्या हैंड सेनिटाइजर से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है? जानिए सच्चाई

दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने साफ कहा है कि सेनिटाइजर के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा नहीं होता है. उन्होंने बताया कि अगर 70 प्रतिशत अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर प्रयोग करते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं है.

सैनिटाइजर (Photo Credits: Pxabay)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का कहर बढ़ता चला जा रहा है. इस जानलेवा वायरस से बचाव का सबसे प्रभावी और सरल तरीका बार-बार साबुन से हाथ धोना या फिर सैनिटाइजर से हाथों को साफ करना है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है. जिस वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि क्या सेनिटाइजर से कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने साफ कहा है कि सेनिटाइजर के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा नहीं होता है. उन्होंने बताया कि अगर 70 प्रतिशत अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर प्रयोग करते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं है. ना ही अभी तक ऐसी कोई बात सामने आई है. यह हाथ से थोड़ी देर में उड़ जाता है. फिर भी हमेशा कहा जाता है कि जहां तक संभव है खाना-खाने से पहले या जहां पानी उपलब्ध है साबुन पानी से हाथ साफ करें. Fact Check: पीएम मोदी मन की बात में कर सकते हैं Lockdown 5.0 की घोषणा? गृह मंत्रालय ने दावे को किया खारिज, जानें इस वायरल खबर की सच्चाई

दरअसल सोशल मीडिया पर सेनिटाइजर को लेकर कई डरावनी बाते फैलाई जा रही है. इसी तरह के एक पोस्ट में लिखा है “आप लोग से एक निवेदन है कि कृपया सैनिटाइजर का कम से कम इस्तेमाल करें अपने हाथ को बार-बार साबुन से अथवा नीम की पत्ती को गर्म पानी में उबालकर उस में नमक डालकर हाथों को धोए, सैनिटाइजर लगातार यूज करने में कैंसर व त्वचा रोग होने का खतरा सामने आ सकता है. खास करके बच्चों को दूर रखे.”

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित हर फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैल रही है. ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी खबरों को शेयर करने से परहेज करें.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड