वायरल

Fact Check: 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द? PIB से जानें वायरल खबर की सच्चाई

सोशल मीडिया में एक स्क्रीन शॉट शेयर किया जा रहा है जिस पर '31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द' लिखा हुआ है. यह स्क्रीन शॉट अब Whatsapp के माध्यम से भी लोगों तक पहुंच रहा है.

Fact Check: 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द? PIB से जानें वायरल खबर की सच्चाई
ट्रेन I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया में एक स्क्रीन शॉट शेयर किया जा रहा है जिस पर '31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द' लिखा हुआ है. यह स्क्रीन शॉट अब Whatsapp के माध्यम से भी लोगों तक पहुंच रहा है. PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. PIB ने अपने फैक्ट चेक में इस दावे को पूरी तरह फर्जी और निराधार बताते हुए कहा, 'रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.' Fact Check: ट्रेन में नींद लेकर सफर करने वालों को देना होगा अधिक किराया? PIB से जानें सच्चाई.

PIB फैक्ट चेक ने ट्विटर पर लिखा, "यह खबर पुरानी है. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है. इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है." इसलिए अगर आपके पास भी 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दिए जाने की कोई खबर आई है तो इसकी सच्चाई जान लीजिए और दूसरों को भी बताइये.

PIB फैक्ट चेक:

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की फेक न्यूज तेजी से फैल रही है. जिसे देखते हुए भारत सरकार का पत्र सूचना कार्यालय (PIB) फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम चला रहा है. हर दिन पीआईबी झूठी खबरों का भंडाफोड़ करता है.

हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी खबरों को शेयर करने से परहेज करें. साथ ही साथ अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

Fact check

Fact Check: 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द? PIB से जानें वायरल खबर की सच्चाई
Claim :

31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

Conclusion :

रेल मंत्रालय ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).