Exclusive: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें
आकाश और श्लोका की सगाई से पहले 24 मार्च को गोवा में एक फंक्शन का आयोजन भी किया गया था. खबरों की माने तो इस साल दिसंबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंधेगे.
मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की मेहंदी सेरेमनी बुधवार को मुंबई के ताज होटल में हुई. इस दौरान कई बडे सितारे भी नजर आए. बता दें कि आकाश अंबानी, श्लोका मेहता नामक लड़की से शादी करने जा रहे हैं. ऐसी भी ख़बरें है कि आकाश 30 जून को शोल्का से सगाई करने वाले है. आकाश और श्लोका की सगाई से पहले 24 मार्च को गोवा में एक फंक्शन का आयोजन भी किया गया था. खबरों की माने तो इस साल दिसंबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंधेगे.
इस बीच आकाश और श्लोका के महंदी की EXCLUSIVE तस्वीरें हमारे हाथ लगी है. एक तस्वीरे में आकाश खुद नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में आकाश के पिता मुकेश और माता नीता अंबानी नजर आ रही है.
इस फंक्शन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी साझा की है.
वहीं आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने भी मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी इन्स्टाग्राम पर साझा किया है.
श्लोका मेहता की बात करें तो वह मशहूर डायमंड व्यापारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं.
आकाश और श्लोका एक ही स्कूल में थे. ये दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2018 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

