खिड़की से छलांग लगाने के बाद भी बाल-बाल बचा डॉग, महिला ने गिरने से ऐसे बचाया (Watch Viral Video)
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉग अचानक से इमारत की खिड़की से छलांग लगा देता है, लेकिन वो जमीन पर गिरता इससे पहले महिला सुपरवुमन की तरह उसके पास पहुंचती है और उसे लपक लेती है, जिससे वो जमीन पर गिरने से बाल-बाल बच जाता है.
Viral Video: जो लोग कुत्ते (Dog) को अपने पालतू जानवर (Pet Animals) के तौर पर घर में पालते हैं, वो उनकी अच्छे से देखभाल करते हैं. ऐसे में अगर उनके पालतू जानवर पर किसी तरह की आंच आती है तो उन्हें काफी तकलीफ होती है और वो उसे बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक डॉग (Dog) अचानक से इमारत की खिड़की से छलांग लगा देता है, लेकिन वो जमीन पर गिरता इससे पहले महिला सुपरवुमन की तरह उसके पास पहुंचती है और उसे लपक लेती है, जिससे वो जमीन पर गिरने से बाल-बाल बच जाता है. इस घटना का डोरबेल फुटेज सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है और हर कोई महिला की सराहना कर रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ladbible नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- शुक्र है महिला ने सही वक्त पर कुत्ते को छलांग लगाते हुए देख लिया. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 327,148 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: मुर्गे को देख डर के मारे डॉगी का हुआ बुरा हाल, बचने के लिए लगाई ऐसी दौड़ कि... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ब्रिटेन के केंट की है. केंट में रहने वाली रचेल ग्रीन अपने घर के बाहर पार्सल ले रही थीं, उसी समय उसका पालतू डॉग खिड़की को खोलता है और वो चिल्लाते हुए उसे वापस जाने को कहती है, इतने में डॉगी खिड़की से बाहर छलांग लगा देता है. उसे छलांग लगाते देख महिला सुपरवुमन की तरह दौड़ते हुए वहां पहुंचती है और डॉगी को लपक लेती है, जिससे कुत्ते को चोट नहीं लगती है वरना कुछ भी हो सकता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

