नन्हे हाथी की मौत के बाद हाथियों के झुंड ने निकाली 'अंतिम यात्रा', वीडियो देख छलक पड़ेंगे आंसू
सोशल मीडिया पर वायलर हुए इस वीडियो में हाथी समूह में हाथी के बच्चे के शव के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे इंसानों की शव यात्रा निकलती है ठीक उसी तरह यह भी एक शव यात्रा की तरह है.
इंसान हो या जानवर दोनों खुशी और गम का अहसास भलीभांति होता है. जब परिवार में कोई अपना खो जाए तो कैसे इंसान बिलख उठता है ठीक उसी तरह का दर्द जानवरों में भी होता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. इस वीडियो में एक हाथी की सूंड में उसके मृत बच्चे की लाश देखी जा सकती है. जिसे लेकर हाथी सड़क को पर आता है. उसके बाद उसके पीछे झुंड में कई हाथी भी आते हैं.
सोशल मीडिया पर वायलर हुए इस वीडियो में हाथी समूह में हाथी के बच्चे के शव के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे इंसानों की शव यात्रा निकलती है ठीक उसी तरह यह भी एक शव यात्रा की तरह है. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर परवीन कसवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह वीडियो आपको परेशान कर सकता है. हाथी अपने मृत बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा ले जा रहे हैं. हाथियों का झुंड मृत शरीर को नहीं छोड़ना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें:- खतरनाक वीडियो: जब जंगल में किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई भीषण लड़ाई...फिर जो हुआ ?
This will move you !! Funeral procession of the weeping elephants carrying dead body of the child elephant. The family just don’t want to leave the baby. pic.twitter.com/KO4s4wCpl0
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) June 7, 2019
वहीं जब हाथी अपने झुंड के साथ बीच सड़क से गुजरते हैं तो उस वक्त सड़क से गुजरने वाले लोग खड़े होकर देखने लग जाते हैं. हैरान कर देने वाला वीडियों को भावुक कर दे रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

