वायरल

Elephant Enjoys Mud Bath: कीचड़ में लोटपोट होकर स्नान का आनंद लेता दिखा हाथी, उसका यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

अब तक आपने नन्हे हाथियों के किए मजेदार और दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर देखे होंगे, लेकिन हाल ही में हाथी का जो वीडियो सामने आया है वो वाकई बहुत खास है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में एक हाथी कीचड़ में लोटपोट होकर नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. कीचड़ में स्नान का आनंद लेते हाथी का यह वीडियों लोगों को काफी लुभा रहा है.

Elephant Enjoys Mud Bath: कीचड़ में लोटपोट होकर स्नान का आनंद लेता दिखा हाथी, उसका यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
कीचड़ में स्नान करता हाथी (Photo Credits: Twitter)

Elephant Enjoys Mud Bath: इसमें कोई दो राय नहीं है कि हाथी (Elephant) समझदार और संवेदनशील प्राणी होते हैं, लेकिन जब वो मस्ती करते हैं तो बिल्कुल बच्चों की तरह बन जाते हैं. अब तक आपने नन्हे हाथियों (Baby Elephant) के किए मजेदार और दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर देखे होंगे, लेकिन हाल ही में हाथी का जो वीडियो (Elephant Video) सामने आया है वो वाकई बहुत खास है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में एक हाथी कीचड़ (Mud) में लोटपोट होकर नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. कीचड़ में स्नान (Elephant Enjoy Mud Bath) का आनंद लेते हाथी का यह वीडियों लोगों को काफी लुभा रहा है.

केन्या के शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट (Sheldrick Wildlife Trust in Kenya) ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में कीचड़ में स्नान कर रहे चंचल हाथी का नाम मुकोका बताया जा रहा है. इस हाथी के आसपास कुछ अन्य हाथी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन मुकोका अकेले ही मस्ती के मूड़ में दिखाई दे रहा है और वो कीचड़ में लोटपोट होकर कीचड़ स्नान का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है.

देखें वीडियो-

शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ने इस वीडियो को शेयर करके बताया है कि मुकोका नर्सरी में रहने वाले अन्य सभी हाथियों का दोस्त है. वो कीचड़ में गोता लगाता है, लोटपोट करता है और कीचड़ में स्नान करता है. करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो को देख यूजर्स हाथी की इस अदा से बेहद प्रभावित नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Adorable Video: रेत की ढेर पर खेलते हुए नन्हे हाथी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपको भी आ जाएगी अपने बचपन की याद

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक नन्हे हाथी का दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हाथी रेत की ढेर पर चढ़कर खेलता हुआ नजर आ रहा था. वो अपने नन्हे-नन्हे पैरों से रेत की ढेर पर चढ़ता है और फिर ऊपर पहुंचने के बाद वो धीरे-धीरे नीचे आता है. हाथियों के ऐसे ही कई दिलचस्प वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).