बाज ने किया कोयल पर अटैक, Viral Video में देखें कैसे शिकारी ने पक्षी को उतारा मौत के घाट
बाज को आसमान का शातिर शिकारी माना जाता है, जो आसमान की ऊंचाइयों से जमीन पर मौजूद अपने शिकार को देख लेता है और पल भर में अटैक करके उसका काम तमाम कर देता है. इसी कड़ी में एक बाज का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज कोयल का शिकार करता दिख रहा है.
Eagle Vs Cuckoo Viral Video: इंसानों की दुनिया से बिल्कुल अलग होता है जंगल का नियम, क्योंकि यहां एक जानवर खुद को जिंदा रखने के लिए दूसरे जानवर (Animal) का शिकार करता है. जानवरों के बीच खूनी जंग के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े होना लाजमी है. शेर, बाघ, तेंदुआ जैसे जंगली जानवरों की तरह ही बाज (Eagle) को आसमान का शातिर शिकारी माना जाता है, जो आसमान की ऊंचाइयों से जमीन पर मौजूद अपने शिकार को देख लेता है और पल भर में अटैक करके उसका काम तमाम कर देता है. इसी कड़ी में एक बाज का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज कोयल (Cuckoo) का शिकार करता दिख रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को natureismetal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जनवरी में शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 965,648 व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकारी बाज कोयल पर अटैक कर देता है और दोनों के बीच खूनी संघर्ष शुरु हो जाता है. यह भी पढ़ें: आसमान की ऊंचाई से बाज की लोमड़ी पर पड़ी नजर, देखें कैसे बनाया जानवर को अपना शिकार (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाज ने कोयल को कसकर पकड़ रखा है और वो उसके ऊपर बैठा है. कोयल बुरी तरह से तड़प रही है और बाज के चंगुल से आजाद होने के लिए जी-जान लगा रही है. हालांकि बाज की पकड़ से वो खुद को छुड़ा नहीं पाती है. हमलावर बाज लगातार उसे नोच रहा है और उसे खाने की कोशिश करता है. कोयल फिर भी भागने की कोशिश करती है, लेकिन शिकारी बाज अपने शिकार को आजाद नहीं होने देता है और आखिरकार उसका काम तमाम कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

