वायरल

अपने साथी को बचाने के लिए बत्तख ने पानी में लगाई छलांग, दोनों की दोस्ती देख कायल हुए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बत्तखों की दोस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रह है, जिसमें अपने साथी की जान बचाने के लिए बत्तख पानी में छलांग लगा देता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की दोस्ती के कायल हो गए हैं और वो भावुक हो गए हैं.

अपने साथी को बचाने के लिए बत्तख ने पानी में लगाई छलांग, दोनों की दोस्ती देख कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
साथी की जान बचाने के लिए पानी में कूदा बत्तख (Photo Credits: Instagram)

Duck Viral Video: इस दुनिया में दोस्ती को सभी रिश्तों में खास माना जाता है, क्योंकि यह खून का रिश्ता भले ही न हो, लेकिन खून के रिश्ते से भी इसे ऊपर माना जाता है. एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने दोस्त के साथ खड़ा होता है, चाहे हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हो? खासकर किसी मुसीबत की घड़ी में दोस्त खुद को जोखिम में डालकर भी अपने दोस्त की मदद करता है, भले ही वो इंसान हो या कोई जानवर या फिर पक्षी. सोशल मीडिया (Social Media)पर बत्तखों (Ducks)  की दोस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video)हो रह है, जिसमें अपने साथी की जान बचाने के लिए बत्तख (Duck) पानी में छलांग लगा देता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की दोस्ती के कायल हो गए हैं और वो भावुक हो गए हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे ढाई लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो देख इसे सच्ची दोस्ती बता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इनसे इंसानों को सीखने की जरूरत है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी के अंदर से चील पर घात लगाए बैठी थी मछली, नीचे आते ही ऐसे धर दबोचा

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है मुसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ के पानी में दो बत्तख नजर आ रहे हैं. पानी का बहाव इतना ज्यादा तेज है कि उसमें फंसकर किसी की जान भी जा सकती है. इस तेज बहाव में दो बत्तख अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में करते दिखे. एक बत्तख तेजी से तैरता हुआ पानी के बहाव से बाहर ऊंचाई पर  जाता है, जबकि दूसरा बत्तख पानी के तेज बहाव में फंसकर बह जाता है. ऐसे में अपने साथी को बचाने के लिए पहला बत्तख पानी में छलांग लगा देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).