ईमानदारी से खेतों की रखवाली करता दिखा कुत्ता, खेत में घुसी बकरियों को ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
वीडियो में एक कुत्ता खेतों की रखवाली बहुत ही ईमानदारी से करता नजर आ रहा है. इस दौरान खेतों में घुसी बकरियों पर हमला करके वो उन्हें वहां से भगाता भी है, ताकि बकरियां फसलों को नुकसान न पहुंचा सके.
Viral Video: इस दुनिया में पाए जाने वाले तमाम जानवरों में कुत्ता (Dog) ही एकमात्र ऐसा जानवर है जो सबसे ज्यादा वफादार होता है. अपने मालिक की जान बचाने के लिए कुत्ता जान पर खेल गया हो या फिर घर की रखवाली करने के लिए चोरों से भिड़ गया हो. कुत्ते की वफादारी से जुड़े इस तरह के कई किस्से भी अक्सर सुनने और देखने को मिलते रहते हैं. पालतू कुत्ते अपने मालिक द्वारा दिए गए काम को फटाफट करते हैं और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक कुत्ता खेतों की रखवाली बहुत ही ईमानदारी से करता नजर आ रहा है. इस दौरान खेतों में घुसी बकरियों पर हमला करके वो उन्हें वहां से भगाता भी है, ताकि बकरियां (Goats) फसलों को नुकसान न पहुंचा सके.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को nature._.sms नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता खेत में लगी फसलों की रखवाली कर रहा है. अचानक एक बकरी खेत में फसल खाने के लिए घुस जाती है, जिसके बाद कुत्ता उस पर हमला करके उसे भगा देता है. यह भी पढ़ें: Dog Saves Friend From Drowning: कुत्ते ने अपने दोस्त को तेज बहाव के पानी में डूबने से बचाया, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद खेत के बाहर घास चरने के लिए ढेर सारी बकरियां आ जाती हैं. उनमें से एक बकरी फिर से उस खेत में घुस जाती है, जिसके बाद कुत्ता बकरी के गर्दन को दबोच लेता है. हालांकि फिर वो उसे छोड़ देता है, जिसके बाद सभी बकरियां वहां से भाग निकलती हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसे बॉर्डर पर भेजो, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कभी-कभी इंसान से ज्यादा कुत्तों पर भरोसा करना बेहतर होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

