वायरल

एक्सिडेंट में हो गई थी मालिक की मौत, कुत्ता 80 दिनों तक करता रहा इंतजार, VIDEO देख रो पड़ेगे आप

मामला चीन का है जहां के मोंगोलिया एक कुत्ता प्रतिदिन सड़क के किनारे अपने मालिक का इंतजार करता है. खबरों के मुताबिक यह कुत्ता पिछले 80 दिनों से रोज इसी जगह पर आता है और बैठकर अपने मालिक का इंतजार करता है. इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले लोग रोज इस कुत्ते को देखते हैं. इस दौरान कुछ लोग दया कर के कुत्ते को कुछ न कुछ खिला देते हैं

एक्सिडेंट में हो गई थी मालिक की मौत, कुत्ता 80 दिनों तक करता रहा इंतजार, VIDEO देख रो पड़ेगे आप
वफादार कुत्ता ( Photo Credit: Facebook )

इंसान और कुत्ते की दोस्ती के कई किस्से आपने सुना होगा. वैसे कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार साथी भी माना जाता है. मुश्किल वक्त में अपने मालिक की रक्षा और बड़ी से बड़ी मुसीबतों से बड़ी आसानी से लड़ने की ताकत रखता है. वैसे ही कुछ लोग भी होते हैं जो अपने कुत्ते को बेहद प्यार करते हैं. एक ऐसा मालिक और कुत्ते के चर्चा लोगों की जुबान पर है. जहां कुत्ते के मालिक की मौत 80 दिन पहले रोड एक्सीडेंट में हो गई थी. लेकिन कुत्ता रोज सड़क पर बैठ के अपने मालिक का इंतजार करता रहा.

मामला चीन का है जहां के मोंगोलिया में एक कुत्ता प्रतिदिन सड़क के किनारे अपने मालिक का इंतजार करता है. खबरों के मुताबिक यह कुत्ता पिछले 80 दिनों से रोज इसी जगह पर आता है और बैठकर अपने मालिक का इंतजार करता है. इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले लोग रोज इस कुत्ते को देखते हैं. इस दौरान कुछ लोग दया कर के कुत्ते को कुछ न कुछ खिला देते हैं. लेकिन ये वफादार कुत्ता रोज अपने मालिक का इतंजार करता है.

यह भी पढ़ें:- बाज़ार में आई लिंग के आकार की बालियां और हार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

लेकिन इस बेजुबान जानवर को अब कौन समझाये की उसका मालिक अब कभी नहीं लौटकर आने वाला है. दरअसल 21 अगस्त, 2018 को कुत्ते के मालिक की रोड एक्सिडेंट में उसके मालिक की मौत हो गई थी. कुत्ता जहां बैठकर इंतजार करता है ये वही जगह है. जहां उसके मालिक की मौत हुई थी. वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).