Dog Fight With Snake: दोस्त को बचाने के लिए कोबरा से लड़ गया कुत्ता, सांप को मुंह में दबा कर पटक दिया, देखें वीडियो
अब तक आपने कई बार सांप और नेवले की खतरनाक लड़ाई देखी होगी. लेकिन क्या आपने कभी सांप और कुत्ते को लड़ते देखा है? अगर आपने हमारा ये वीडियो नहीं देखा है तो सांप और नेवले की लड़ाई को भूल ही जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में कुत्ते और सांप के बीच ऐसी भीषण लड़ाई हो रही है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे....
अब तक आपने कई बार सांप और नेवले की खतरनाक लड़ाई देखी होगी. लेकिन क्या आपने कभी सांप और कुत्ते को लड़ते देखा है? अगर आपने हमारा ये वीडियो नहीं देखा है तो सांप और नेवले की लड़ाई को भूल ही जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में कुत्ते और सांप के बीच ऐसी भीषण लड़ाई हो रही है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, जब कुत्ता देखता है कि तोते को सांप से खतरा है तो वह उसकी जान बचाने के लिए सांप से लड़ता है और दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चारों तरफ से तीन नेवलों के बीच घिर गया किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही कुत्ता देखता है कि तोते के पिंजरे के अंदर घुसकर एक सांप तोते को परेशान कर रहा है. तभी कुत्ते ने सांप पर हमला कर दिया. वह सांप को पिंजरे से बाहर निकालता है और उसे अपने मुंह में दबाता है और जमीन पर पटकने लगता है. आप देख सकते हैं कि कैसे सांप भी खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है और कुत्ते के गले में बुरी तरह लिपटा हुआ है. लेकिन कुत्ता भी इतना गुस्से में है कि वह उसे बुरी तरह पटक रहा है और फिर लड़ते-झगड़ते सांप को बाहर ले जाता है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इस वीडियो को arvind_kumarr नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ये वीडियो बेहद खतरनाक है. कुत्ते और सांप के बीच ऐसी लड़ाई शायद ही किसी ने देखी होगी. वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुत्ते को बहादुर कुत्ता बता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

