वायरल

51 साल के मालिक को कुत्ते ने मारी गोली, घायल ने पुलिस को किया कॉल

अमेरिका में एक कुत्ते ने अपने 51 साल के मालिक को गोली मार दी. जिसकी जानकारी खुद कुत्ते के मालिक ने फोन कर के इमरजेंसी सेवा को दी

51 साल के मालिक को कुत्ते ने मारी गोली, घायल ने पुलिस को किया कॉल
मामला अमेरिका के आयोवा शहर का है

वाशिंग्टन. यह कहना गलत नहीं होगा की कुत्ता अपने मालिक का हमेशा वफादार होता है. अपने मालिक की सुरक्षा के लिए कुत्ता शेर से लड़ जाता है. ऐसे कई वाकये अनगिनत उदारण के तौर पर दिए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं. जिसे जानकर आपको अपने आंख और कान पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. अमेरिका में एक कुत्ते ने अपने 51 साल के मालिक को गोली मार दी. जिसकी जानकारी खुद कुत्ते के मालिक ने फोन कर के इमरजेंसी सेवा को दी.

मामला अमेरिका के आयोवा शहर का है. जहां पर फोर्ट ब्रिज के रहने वाले रिचर्ड रेम्‍मे अपने क्रॉस ब्रीड कुत्‍ते बालेव को अपने गोद में कूदना सिखा रहे थे. लेकिन इसी दौरान उनके कुत्ते ने उनके पास रखी बंदूक की सेफ्टी क्लिप को खोल दिया. लेकिन इस दौरान रिचर्ड को पता नहीं चला. वहीं जब दूसरी बार रिचर्ड ने अपने पालतू कुत्ते बालेव गोदी में बुलाने के लिए छलांग लगाने का इशारा क्या तो कुत्ता कूद पड़ा.

लेकिन जैसे कुत्ता रिचर्ड के करीब पहुंचा तो उसका पैर की उंगलियों में पिस्‍टल का ट्रिगर फंस गया और गोली चल गई. गोली रिचर्ड के पैर लगी और उन्होंने तुरंत 911 नंबर पर फोन कर कहा कि उसके कुत्ते ने गोली मार दी. फिलहाल कुत्ते का मालिक रिचर्ड अब सुरक्षित है और इलाज के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी. वहीं पुलिस का कहना है उन्होंने पहली ऐसी घटना के बारे में सुना है जहां पर एक कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मार दी हो.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).