लड़की को देखते ही हिरण ने झुकाया अपना सिर, जानवर के ग्रीट करने के तरीके ने जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण लड़की को देखते ही अपना सिर झुका लेता है और उसे ग्रीट करने लगता है. जानवर जिस तरह से लड़की को ग्रीट करता है, उसका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
Deer Viral Video: प्रकृति सच में काफी अद्भुत है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इस धरती पर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु और वनस्पतियां पाई जाती हैं, इनमें भी कई इतनी अद्भुत होती हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को पता ही नहीं होता है. बेशक इंसानों को जानवरों से कही ज्यादा समझदार माना जाता है, लेकिन कई बार बेजुबान जानवर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे इंसानों को भी सीख मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हिरण (Deer) लड़की को देखते ही अपना सिर झुका लेता है और उसे ग्रीट करने लगता है. जानवर जिस तरह से लड़की को ग्रीट करता है, उसका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर divsglam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सिर्फ इसी वजह से मैं जापान जाना चाहती हूं. लड़की ने बताया कि जापान के नोरा में हिरण ऐसा करते हैं, क्योंकि यह उनके डीएनए में है. उन्हें पता होता है कि ऐसा करने से उन्हें खाना मिलेगा, लेकिन दूसरे हिस्सों में हिरण ऐसा नहीं करते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: आराम से सो रहा था जंगल का राजा, पास पहुंच कर हिरण के बच्चे ने शेर से ले लिए मजे
हिरण ने अपना सिर झुकाकर लड़की को किया ग्रीट
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिंदुस्तानी लड़की जापान के नोरा पार्क में घूमने गई है, जहां वो एक छोटे से हिरण के सामने जाकर रुकती है. लड़की को देखते ही हिरण सबसे पहले अपना सिर झुकाकर उसे ग्रीट करता है और फिर उसके हाथों से खाने का सामान लेता है. हिरण सिर्फ लड़की को ही सिर झुकाकर ग्रीट नहीं करता है, बल्कि वो अन्य पर्यटकों के साथ भी ऐसा ही करता है. हिरण की इस अदा को देखकर लोग उसे संस्कारी जानवर बता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

