वायरल

जंगली भैंस पर जानलेवा हमला करना शेर को पड़ा भारी, Viral Video में देखें कैसे भागने पर मजबूर हुआ जंगल का राजा

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर को भैंस पर हमला करना भारी पड़ जाता है और आखिर में वो अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर हो जाता है.

जंगली भैंस पर जानलेवा हमला करना शेर को पड़ा भारी, Viral Video में देखें कैसे भागने पर मजबूर हुआ जंगल का राजा
भागने पर मजबूर हुआ शेर (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: कहते हैं जो ज्यादा ताकतवर होता है, जीत हमेशा उसी की होती है. जंगल की दुनिया में भी यही नियम लागू होता है, क्योंकि यहां अक्सर ताकतवर जानवर अपने से कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं. शेर, बाघ, तेंदुआ जैसे खतरनाक शिकारी जानवरों से किसी भी शिकार का बच पाना लगभग नामुमकिन होता है, क्योंकि ये पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. हालांकि कई बार शिकारी जानवरों को भी अपने से कमजोर जानवरों के सामने हार माननी पड़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर को भैंस पर हमला करना भारी पड़ जाता है और आखिर में वो अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर हो जाता है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर मसाई मारा नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- वाकई जंगल की दुनिया सिर्फ दूर से ही दिखने में शानदार लगती है, जबकि दूसरे ने लिखा है- कई बार शिकारी को भी खाली हाथ लौटना पड़ता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने शावकों को पेड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती दिखी शेरनी, वीडियो हुआ वायरलl

जान बचाकर भागने पर मजबूर हुआ शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर जंगली भैंस को देखकर उसपर जानलेवा हमला कर देता है. अपने सामने खतरनाक शिकारी को देख भैंस अपनी जान बचाने के लिए भागने लगती है, लेकिन शेर पीछा नहीं छोड़ता है. शेर के पंजे से घायल होने के बावजूद भैंस तेजी से भागती है और शेर उसका पीछा करता है, तभी भैंसों का झुंड वहां आ जाता है. भैंसों के झुंड को सामने देख जंगल का राजा अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).